{"_id":"5f0f407db49a0016c423fee6","slug":"old-man-dies-in-family-dispute-in-etawah","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा: परिवार के लोगों में चलीं लाठियां, वृद्ध की मौत, इस बात पर हुआ झगड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा: परिवार के लोगों में चलीं लाठियां, वृद्ध की मौत, इस बात पर हुआ झगड़ा
Wed, 15 Jul 2020 11:25 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 15 Jul 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा जिले में उदी क्षेत्र के पूठन का अड्डा गांव में मंगलवार रात परिवार के लोगों में लाठियां चलने से एक वृद्ध की मौत और चार लोग घायल हो गए। खेत में पड़ी बबूल की झाड़ को हटाने पर झगड़ा शुरू हुआ था। फिलहाल पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
बढ़पुरा थाना क्षेत्र के पूठन का अड्डा गांव में दो सगे भाई उजागर और सोनेलाल के अगल बगल मकान हैं। दोनों मकान उनके खेत में बने हैं। उजागर के बेटों ने खेत में बबूल के झाड़ लगा रखे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार रात करीब 11 बजे वृद्ध सोनेलाल (82) का बेटा बृजेंद्र उर्फ कालिया (43) घर आते समय इसी झाड़ में उलझ कर गिर गया।
उसने झाड़ को हटाने की कोशिश की तभी उजागर के लड़के बृजेश ने गाली गलौज शुरू कर दी। इससे विवाद बढ़ा और दोनों परिवारों के लोग लाठियां लेकर आमने सामने आ गए। शोर शराबा सुनकर वृद्ध सोनेलाल ने बाहर आकर बेटे बृजेश को बचाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
तभी लाठी पड़ने से उनका सिर फूट गया। लहूलुहान होकर वह जमीन पर गिर गए। उनकी पुत्रवधू साधना पत्नी भूरे भी बीच बचाव के प्रयास में जख्मी हो गई। लाठी डंडे चलने से दूसरे पक्ष के उजागर और उनका बेटा नीतेंद्र घायल हो गया।
ग्रामीणों ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दे दी। उदी चौकी प्रभारी वीनेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। घायल सोनेलाल, बृजेंद्र, साधना, उजागर, नीतेंद्र को सीएचसी पहुंचाया। जहां से सभी को जिला अस्पताल भेज दिया गया। मंगलवार रात में ही सोनेलाल पुत्र बादशाह सिंह की जिला अस्पताल में मौत हो गई।
चौकी प्रभारी ने बताया कि परिवार के ही लोगों के बीच बबूल की झाड़ हटाने को लेकर झगड़ा शुरू हुआ था। इसमें लाठी डंडे चलने से दोनों पक्ष के लोग घायल हुए थे। इनमें एक वृद्ध की मौत हो गई है। पुलिस को अभी किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है।