{"_id":"634bfb022e796821bd07865d","slug":"old-man-dies-due-to-drowning-in-mahoba-dead-body-kept-on-landing-for-hours-in-border-dispute","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mahoba: चेकडैम में वृद्ध की डूबने से मौत, सीमा विवाद में दो घंटे उतराता रहा शव, पढ़ें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba: चेकडैम में वृद्ध की डूबने से मौत, सीमा विवाद में दो घंटे उतराता रहा शव, पढ़ें पूरा मामला
Sun, 16 Oct 2022 06:08 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 16 Oct 2022 06:08 PM IST
सार
श्रीनगर थाना क्षेत्र में शौचक्रिया के लिए गए वृद्ध की चेकडेम में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस के सीमा विवाद में शव दो घंटे तक उतराता रहा। इसके बाद राजस्व निरीक्षक और लेखपाल की नापजोख के बाद चरखारी पुलिस ने शव कब्जे में लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महोबा जिले में श्रीनगर थाना क्षेत्र के पवा गांव के बाहर बने चेकडैम में एक वृद्ध की डूबने से मौत हो गई। दो थानों के बीच सीमा विवाद को लेकर वृद्ध का शव दो घंटे तक उतराता रहा। राजस्व विभाग के नापजोख के बाद चेकडेम कोतवाली चरखारी की सीमा में होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
पवा गांव निवासी टुटियां रैकवार (68) शनिवार को शौचक्रिया के लिए गांव से बाहर गया था। रात को वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। रविवार की सुबह ग्रामीण खेतों की ओर गए तो वृद्घ का शव चेकडैम में उतराता मिला।
विज्ञापन
घटना की सूचना सुबह दस बजे थाना श्रीनगर पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीमा क्षेत्र चरखारी का बताया। बाद में चरखारी पुलिस भी पहुंच गई।राजस्व निरीक्षक उत्तम कुमार और लेखपाल शोभा गौतम ने नापजोख की, चेकडैम चरखारी क्षेत्र में निकला।
विज्ञापन
Trending Videos
तब दोपहर 12 बजे पुलिस ने शव को चेकडैम से बाहर निकाला। सीमा विवाद को लेकर दो घंटे तक बाहर न निकाले जाने से परिजनों व ग्रामीणों में आक्रोश दिखा। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार तिवारी का कहना है कि चेकडैम स्वासामाफ चरखारी की सीमा में है। इसलिए, वहां की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।