{"_id":"61916695cbc751400272dfcc","slug":"old-man-dies-due-to-bolero-collision-while-crossing-jhansi-kanpur-highway-pukhrayan-news-knp6640036152","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी-कानपुर हाईवे पार करते समय बोलेरो की टक्कर से वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी-कानपुर हाईवे पार करते समय बोलेरो की टक्कर से वृद्ध की मौत
विज्ञापन
पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली के छतेनी गांव के सामने झांसी-कानपुर हाईवे पार करते समय बोलेरो की टक्कर से एक वृद्ध की मौत हो गई।
कानपुर नगर थाना चकेरी के राजीवनगर लालबंगला निवासी महेंद्र कुमार (74) भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के छतेनी गांव के छतेश्वरी माता मंदिर में एक दशक के अधिक समय से पुजारी थे।
रविवार की शाम वह गांव के सामने झांसी-कानपुर हाईवे पार कर रहे थे। तभी झांसी से कानपुर की ओर जा रही बोलेरो की टक्कर लगने से वह घायल हो गए। वहां से निकल रहे एसडीएम अजय कुमार राय ने अपनी कार रोक कर सूचना कोतवाल पुलिस को दी।
कोतवाल राजेश कुमार सिंह व देवीपुर चौकी इंचार्ज भूपेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंच कर घायल को जिला अस्पताल भेजा। जहां से गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया, रास्ते में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
कोतवाल ने बताया कि बोलेरो को कब्जे में लिया गया है। शव को पोस्टर्माटम के लिए भेजा जाएगा। ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी है।