फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Old man died in suspicious circumstances, burn marks on the body at many places, police said  fear of death du

Hardoi: संदिग्ध हालात में वृद्ध की मौत, शरीर पर कई जगह जलने के निशान, पुलिस बोली- आग लगने से मौत की आशंका

Wed, 16 Aug 2023 01:34 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 16 Aug 2023 01:34 PM IST
सार

Hardoi Crime: थाना प्रभारी रंधा सिंह ने बताया परिजनों की तरफ से अभी कोई आरोप नहीं मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Old man died in suspicious circumstances, burn marks on the body at many places, police said  fear of death du
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम कोड़रा निवासी वंशीलाल (70) पुत्र रामसहाय बीती रात खाना खाकर गांव के बाहर अपने खेत मे पड़ी झोपड़ी में सोने गए थे। बुधवार सुबह10 बजे उनका पोता चाय लेकर खेत गया और वापस आकर घर मे बताया बाबा सो रहे हैं।

विज्ञापन

जब दोपहर 12 बजे तक वंशीलाल घर नहीं गए, तो उनका बेटा अनूप खेत गया। उसने देखा पिता की दाहिनी बांह और गर्दन जल गई है। सिर में भी छाले पड़े थे और उनकी मृत्यु हो चुकी थी। अनूप ने आनन फानन परिजनों को घटना की जानकारी दी। साथ ही, पुलिस को भी सूचित किया गया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार मृतक अत्यधिक शराब पीता था। नशे में ही आग लगने से मौत की आशंका व्यक्त की जा रही है। थाना प्रभारी रंधा सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed