Hamirpur: वृद्ध की ट्रेन से कटकर हुई मौत, बेटे के घर से वापस जा रहा था गांव, परिजन बोले- पिता को कम सुनाई देता
Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर कस्बे में एक वृद्ध की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक अपने बेटे के घर से गांव वापस जा रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विस्तार
हमीरपुर जिले में भरुआ सुमेरपुर कस्बे से पैदल गांव वापस जा रहे वृद्ध की रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन से कटकर मौत हो गई। बताते हैं कि वृद्ध को सुनाई नहीं देता था। इसी के चलते घटना हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थानाक्षेत्र के पचखुरा बुजुर्ग निवासी सुंदरलाल सोनकर (75) कस्बे के देवगांव रोड पर रह रहे अपने पुत्र रामप्रकाश के यहां आया हुआ था। मंगलवार की शाम करीब चार बजे यह गांव जाने के लिए घर से निकला था और पैदल ही गांव की ओर चल पड़ा।
सुमेरपुर व यमुना साउथ बैंक स्टेशन के मध्य रेलवे लाइन के 1357/16 किमी पर जब वह पटरी पार करते समय वह ट्रेन की आवाज नहीं सुन सका और इसकी उससे कटकर मौत हो गई। परिजन उसके गांव न पहुंचने पर परिजन इसकी तलाश करते रहे।
बेटे ने फोटो देखकर की पहचान
बुधवार को सुबह जब उसका पुत्र रामप्रकाश उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने गया, तो पुलिस ने एक वृद्ध की ट्रेन से कटकर मौत होने की जानकारी दी और शव की फोटो दिखाई। तब पुत्र ने इसे अपने पिता सुंदरलाल सोनकर के रूप में पहचान की।
शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
उसने बताया कि पिता को कम सुनाई देता था। शायद इसी के चलते दुघर्टना के शिकार हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक अपने पीछे दो पुत्रों व तीन बेटियों को रोता बिलखता छोड़ गया है। पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है।