फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   old man commits suicide in auraiya

औरैया: आंगन में फंदे से लटकता मिला वृद्ध का शव, पुलिस को सुसाइड नोट मिला

Mon, 25 Apr 2022 04:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 25 Apr 2022 04:52 PM IST
सार

यूपी के औरैया जिले में वृद्ध की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है।

विज्ञापन
old man commits suicide in auraiya
राजेश की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में बेला थाना क्षेत्र के बूंचपुर में एक वृद्ध का शव कमरे के अंदर फंदे पर लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पास से पुलिस को सुसाइड नोट मिला है। जिसमें गांव के तीन लोगों पर छेड़छाड़ के मामले में फंसाए जाने से आहत होकर आत्महत्या किए जाने की बात लिखी है।

विज्ञापन


पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है। बूंचपुर निवासी राजेश सिंह (52) अकेले रहते थे। उनकी पत्नी रमन अपने बेटे अमरदीप के साथ दिल्ली में रह रही हैं। जबकि छोटे बेटे जागेंद्र और दीप सिंह भी बाहर नौकरी करते है। सोमवार की सुबह राजेश के घर का दरवाजा खुला था।
विज्ञापन


काफी देर तक किसी के बाहर न आने पर पड़ोस के लोग अंदर गए तो उसका शव आंगन के जाल में रस्सी के सहारे लटक रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के दौरान एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें उसने मौत का जिम्मेदार गांव के जितेंद्र सिंह भदौरिया को ठहराया है। साथ ही लिखा है कि उसने उन्हें गलत तरीके से फंसाया था। मृतक के पुत्र के आने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी निरीक्षक जीवाराम ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। सुसाइड नोट के आधार पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed