फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Old man beaten on suspicion of illicit relations in Hamirpur, died during treatment in hospital

Hamirpur: अवैध संबंधों के शक में वृद्ध को पीटा, लाठी-डंडे से मारा...कुल्हाड़ी से भी हमला, इलाज के दौरान मौत

Sat, 27 Jan 2024 01:21 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 27 Jan 2024 01:21 PM IST
सार

Hamirpur News: जलालपुर थाना क्षेत्र में बेटी से अवैध संबंध के शक में पिता-पुत्र ने एक वृद्ध को बेरहमी से पीट डाला। झांसी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान वृद्ध की मौत हो गई।

विज्ञापन
Old man beaten on suspicion of illicit relations in Hamirpur, died during treatment in hospital
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हमीरपुर जिले में जलालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बेटी से अवैध संबंध होने के शक में पिता-पुत्र ने एक 65 वर्ष के बुजुर्ग की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। इलाज के दौरान झांसी मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। मेडिकल चौकी पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। आरोपी पिता-पुत्र फरार हैं।

विज्ञापन

जलालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी मृतक रामआसरे कुशवाहा (65) पुत्र सुखलाल  के दामाद अरविंद कुशवाहा  ने बताया कि ससुर रामआसरे खेती किसानी करते थे। उनके गांव की 16 साल की एक लड़की गर्भवती हो गई। परिजनों ने एक जनवरी को गर्भपात करा दिया। आरोप लगाया कि बच्ची के पेट में पल रहा बच्चा रामआसरे का है।

विज्ञापन

जब हम लोगों को पता चला, तो गांव पहुंचे और अपने ससुर से बात की। उन्होंने साफ इन्कार कर दिया कि बच्चा उनका नहीं है। इसी बात को लेकर लड़की के परिवार वाले रंजिश रखने लगे थे। मृतक की पत्नी रामश्री ने बताया कि 21 जनवरी की सुबह नौ बजे उसके पति रामआसरे अपने घर के बाहर खड़े थे।

विज्ञापन

लाठी-डंडे से मारा, कुल्हाड़ी से भी हमला किया
तभी लड़की का पिता व भाई कुल्हाड़ी लेकर आया और पति के ऊपर हमला कर दिया। इससे उनके गर्दन पर गंभीर चोट आ गई प्राथमिक उपचार के लिए सरीला ले गए, जहां से हालात गंभीर होने पर उरई ले गए। वहां से झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान पति ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

आरोपी दोनों पिता-पुत्र फरार हैं
रामआसरे की आठ बेटियां हैं। इसमें से वह छह बेटियों की शादी कर चुके हैं, जबकि दो बेटी अभी अविवाहित हैं। जलालपुर थाना प्रभारी सभाजीत पटेल बताया कि मृतक पत्नी रामश्री की शिकायत पर 21 जनवरी को मुकदमा दर्ज किया था। 308 कि धारा बढाई गई थी।  सीओ आशीष यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व मेडिकल रिपोर्ट के आधार सुसंगत धाराओं में कठोर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी दोनों पिता-पुत्र फरार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed