फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   old father marriage in etawah

बेटों ने 70 साल के पिता को दिया ऐसा तोहफा, खुशी से भर आईं रिश्तेदारों की आंखें

Fri, 19 May 2017 08:45 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 19 May 2017 08:45 AM IST
विज्ञापन
old father marriage in etawah
70 वर्षीय विशुन दयाल - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को बालबच्चों वाले बेटों ने एक नया इतिहास रच दिया। 70 साल के पिता को उम्र के आखिरी पड़ाव में ऐसा तोहफा दिया जिसे देखकर रिश्तेदारों और गांववालों की आंखों में आंसू आ गए। 
विज्ञापन


बुधवार को 70 साल के विशुनदयाल दूल्हा बने तो 66 साल की रामबेटी दुल्हन। इस अनोखी शादी में दोनों के परिजनों के साथ रिश्तेदार व गांववाले भी शामिल हुए। विशुनदयाल के बेटों ने उन्हें बधाई दी और मां के रूप में रामबेटी का आर्शीवाद लिया तो वहां मौजूद लोगों की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े ।  
विज्ञापन


इटावा बुलाकीपुरा निवासी विशुनदयाल की पत्नी करीब 20 साल पहले उन्हें छोड़कर चली गई। उनकेदो बेटे हैं अर्जुन और राजकुमार। अब दोनों बाल बच्चेदार हैं। वे अपना अपना काम धंधा करते हैं। बड़े बेटे अर्जुन ने एक दिन मजाक में 70 साल के वृद्ध पिता के सामने दूसरी शादी का प्रस्ताव रखा। छोटे बेटे ने भी हामी भर दी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

मनाही के बाद भी उनके लिए दुल्हन ढूंढी जाने लगी

old father marriage in etawah
ग्राम बुलाकीपुर में 66 साल की रामबेटी को वर माला पहनाते 70 साल के विशुन दयाल - फोटो : अमर उजाला

विशुनदयाल की मनाही के बाद भी उनके लिए दुल्हन ढूंढी जाने लगी। इसी बीच किसी रिश्तेदार ने बताया कि औरैया जिले के अछल्दा थाना क्षेत्र के भुज गांव निवासी 66 साल की रामबेटी मायके में अकेले रहती हैं। इनकी शादी हुई थी, लेकिन पति ने छोड़ दिया। इसके बाद से वह अकेले जिंदगी काट रही हैं। रामबेटी के रिश्तेदार भी शादी के लिए राजी हो गए।
 

रिश्तेदारों की सहमति के बाद 17 मई की तिथि शादी के  लिए तय हो गई। गुरुवार को बाकायदे रामबेटी दुल्हन के रूप में बुलाकीपुरा पहुंची। इसके बाद परिवारवालों, रिश्तेदारों और गांव के लोगों की मौजूदगी में जयमाल की रस्म हुई। इसके बाद दोनों ने फेरे लिए। ग्राम प्रधान राजेश यादव ने दूल्हे के भाभी को काजल लगाने पर नेग दिया तो रिश्तेदारों ने अंगौछा भेंट किया। इसके बाद भोज का भी आयोजन हुआ। इस शादी को लेकर गांव में जश्न का माहौल रहा। विशुनदयाल के बेटों को लोगों ने बधाई दी। कहा कि जिंदगी के अंतिम पड़ाव पर पहुंचे पिता के लिए बेटों ने बड़ा तोहफा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed