{"_id":"5c02818fbdec22413e0581d3","slug":"ohe-line-broken-between-lucknow-kanpur-rail-route","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ-कानपुर रेल मार्ग के बीच टूटी ओएचई लाइन, उसी क्रॉसिंग के पास हुई घटना जहां 'वैन हुई थी कबाड़'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ-कानपुर रेल मार्ग के बीच टूटी ओएचई लाइन, उसी क्रॉसिंग के पास हुई घटना जहां 'वैन हुई थी कबाड़'
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 01 Dec 2018 06:13 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ से कानपुर जा रही राप्तीसागर एक्सप्रेस की टक्कर से एक मवेशी ओएचई (ओवर हेड इलेक्ट्रिक) पोल से टकरा गया। इससे ओएचई का जंपर टूट गया और बिजली सप्लाई प्रभावित हो गई। कंट्रोल के मैसेज पर शताब्दी एक्सप्रेस को उन्नाव जंक्शन पर रोक दिया गया। अन्य ट्रेनें भी खड़ी हो गईं। पौने दो घंटे अप रेलमार्ग ठप रहा।
उन्नाव जिले में सहजनी रेलवे क्रासिंग के समीप शनिवार शाम एक बार फिर बड़ा हादसा बच गया। लखनऊ से कानपुर जा रही राप्तीसागर एक्सप्रेस शाम 4:27 बजे रेलवे क्रासिंग पहुंच ही रही थी कि एक मवेशी ट्रैक पर आ गया। ट्रेन की टक्कर से मवेशी उछलकर ओएचई पोल 62/23 से टकरा गया। इससे ओएचई कैंटीलीवेर (जंपर) टूट गया। गेटमैन ने स्टेशन अधीक्षक को सूचना दी। कंट्रोल के मैसेज पर स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस को उन्नाव जंक्शन पर रोका गया।

चित्रकूट एक्सप्रेस को सोनिक, फरक्का एक्सप्रेस को जैतीपुर में हरौनी स्टेशन पर एलकेएम को रोका गया। रनथ्रू शताब्दी एक्सप्रेस का ठहराव होने से दिल्ली के अधिकारी अलर्ट हो गए। टावर वैगन से तकनीकी दल ने कैंटीलीवेर की मरम्मत कर बिजली आपूर्ति शुरू कराई। शाम 6:10 बजे स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस को रवाना किया गया। इसके बाद ट्रेनों का आवागमन बहाल हो सका। करीब पौने दो घंटे अप रेलमार्ग बाधित होने से यात्रियों को लगातार दूसरे दिन मुश्किलों से जूझना पड़ा।
आपको बता दें कि ओएचई लाइन सहजनी क्रॉसिंग के आसपास टूटी है। इसी क्रॉसिंग पर शुक्रवार को मालगाड़ी से डंपर और वैन टकरायी थी। इस हादसे में वैन के परखच्चे उड़ गए थे। ओएचई लाइन टूटने की सूचना मिलते ही रेलवे विभाग में अफरातफरी मच गई। आनन फानन शताब्दी एक्सप्रेस को उन्नाव रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। ओएचई लाइन की मरम्मत में रेलवे की टेक्नीशियन टीम जुटी है।