{"_id":"66e51cb1be38edb041070974","slug":"officials-are-misleading-even-in-complaints-made-to-cm-out-of-2355-complaints-1698-are-resolved-fraudulently-2024-09-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: सीएम से हुईं शिकायतों में भी अधिकारी कर रहे गुमराह, 2355 शिकायतों में से 1698 का फर्जी निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: सीएम से हुईं शिकायतों में भी अधिकारी कर रहे गुमराह, 2355 शिकायतों में से 1698 का फर्जी निस्तारण
Sat, 14 Sep 2024 10:48 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 14 Sep 2024 10:48 AM IST
सार
Kanpur News: सीएम कार्यालय से शिकायतों का फीडबैक लिया गया, तो 1698 लोग अंसतुष्ट मिले। यानी तहसीलों में बैठे एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदारों ने जनता की समस्या के निस्तारण में गंभीरता नहीं दिखाई। ज्यादातर शिकायतों का फीडबैक खराब मिला।
विज्ञापन
रजिस्ट्री से संबंधित काम काज करवाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर जिले के अधिकारी सीएम पोर्टल की शिकायतों का भी फर्जी तरीके से निस्तारण कर रहे हैं। सीएम कार्यालय से राजस्व विभाग की कब्जा, भूमि विवाद, पैमाइश संबंधित करीब 2355 आईजीआरएस पोर्टल पर आईं शिकायतों का फीडबैक लिया, तो 1698 लोगों ने खराब फीडबैक दिया। यानी उनकी शिकायतें ही नहीं निस्तारित की गईं और पोर्टल पर निस्तारित दर्शा दिया गया। डीएम ने चारों एसडीएम को पत्र जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
एक साल से सीएम कार्यालय से आईजीआरएस और सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर आने वाली शिकायतों का फीडबैक लिया जा रहा है। अगस्त में राजस्व विभाग संबंधित संपत्ति, नाली विवाद, राजस्व अभिलेखों में संशोधन, तालाब, खलिहान पर कब्जा, चकरोड विवाद, आबादी भूमि, पैमाइश, ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा, अतिक्रमण, चकबंदी के चकों का सीमांकन, पट्टे की भूमि पर कब्जा संबंधित आईं 2355 शिकायतों को फीडबैक लिया गया।
विज्ञापन
इसमें 657 लोग ही संतुष्ट मिले और 1698 अंसतुष्ट मिले। यानी तहसीलों में बैठे एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदारों ने जनता की समस्या के निस्तारण में गंभीरता नहीं दिखाई। ज्यादातर शिकायतों का फीडबैक खराब मिला।
विज्ञापन
सीएम कार्यालय से शिकायतों का फीडबैक लिया गया है, जिसमें ज्यादातर शिकायतों का फीडबैक खराब मिला। सभी एसडीएम को पत्र जारी कर शिकायत निस्तारण में सुधार लाने के निर्देश दिए हैं। -राकेश कुमार सिंह, जिलाधिकारी