फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Offices in dilapidated buildings... fear of accidents during the rains.

Kanpur News: जर्जर भवनों में दफ्तर...बारिश में हादसे का डर

Sun, 12 Jul 2026 01:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 12 Jul 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Offices in dilapidated buildings... fear of accidents during the rains.
कानपुर देहात। जनपद में कई विभागों के कर्मचारी जर्जर भवनों में अपना आसरा बनाए हैं। वहीं, कई जगहों पर सरकारी कार्यालय जर्जर भवनों में संचालित हो रहे हैं। बारिश शुरू हो गई ऐसे में इन जर्जर भवनों के ढहने से हादसे की आशंका बनी हुई है। जब जिम्मेदारों से इस पर बात की जाती है तो वे कहते हैं कि जल्द नई बिल्डिंग के लिए प्रस्ताव भेजेंगे।
विज्ञापन

जनपद में कई तहसील, ब्लॉक कार्यालय और सीएचसी परिसर में वर्षों पुराने भवनों में कर्मचारी परिवार के साथ रह रहे हैं। कई जगह जर्जर भवनों में कार्यालय भी संचालित हो रहे हैं। बरसात के दिनों में जहां छतें टपक रहीं हैं। वहीं, कई भवनों की छतों का प्लास्टर गिर चुका है और ईंटे दिख रही हैं। कई की दीवारें दरक गई हैं। बारिश में सीलन आने से इन जर्जर इमारतों के ढहने का खतरा है। हालांकि जिम्मेदारों को हादसे की कोई परवाह नहीं है। अगर उन्हें परवाह होती तो वे बारिश से पहले नई बिल्डिंगों के लिए प्रस्ताव भेजते।
विज्ञापन

बता दें कि नगर निकायों में निजी जर्जर इमारतों का सर्वे निकाय प्रशासन की जिम्मेदारी है। वहां भी सर्वे में लापरवाही जारी है। इधर सरकारी विभागाें का भी यही ढर्रा है। जर्जर भवनों के बारिश में गिरने का खतरा बना हुआ है। सब कुछ जानकर भी जिम्मेदार लोगों ने इन भवनों को कंडम घोषित नहीं किया। लोग इनमें रह रहे हैं और कई जगहों पर सरकारी कार्यालयों का संचालन भी इन्हीं जर्जर भवनों में हो रही है। बता दें कि दिल्ली में बहुमंजिला भवन गिरने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने असुरक्षित इमारतों व ढांचों के मामलों में कार्रवाई की रिपोर्ट नगर निगम, विकास प्राधिकरणों से मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

......................
सीन एक :
फोटो- 7 पुखरायां में उपसंभागीय कृषि प्रसार अधिकारी कार्यालय का जर्जर भवन। संवाद

टपक रही उपसंभागीय कृषि प्रसार अधिकारी कार्यालय की छत
पुखरायां स्थित उपसंभागीय कृषि प्रसार अधिकारी कार्यालय भवन जर्जर है। बारिश में कार्यालय की छत टपक रही है। जगह-जगह प्लास्टर गिर रहा है। यहां आवासीय परिसर भी हैं हालांकि दो परिसर पूरी तरह से जर्जर हैं तो वहां कोई नहीं रहता। मगर अन्य भवन में कर्मी रह रहे हैं। पुखरायां स्थित उपसंभागीय कृषि प्रसार अधिकारी देवेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि भवन जर्जर है तो कर्मी गोदाम में बैठते हैं। जल्द ही नई बिल्डिंग के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा।
...................
सीन दो :
फोटो- 8 अकबरपुर तहसील स्थित राजस्व कॉलोनी में जर्जर परिसर। संवाद
गिर रहा राजस्व कर्मी आवास की छत का प्लास्टर
अकबरपुर तहसील परिसर में राजस्व कर्मी आवास अत्यंत पुराने हैं। अधिकांश भवनों की छतों का प्लास्टर गिर रहा है। जर्जर भवनों में राजस्व कर्मी परिवार समेत रह रहे हैं। वहीं कई जर्जर भवनों में राजस्व कर्मियों के कार्यालय संचालित हैं। बारिश में इन भवनों में जान का खतरा है। एसडीएम राजकुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले ही चार्ज लिया है। तहसीलदार से जानकारी कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


.................
सीन तीन :
फोटो- 9 रसूलाबाद सीएचसी परिसर में जर्जर डॉक्टर आवास। संवाद
जर्जर भवन में रह रहे डॉक्टर
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसूलाबाद में चिकित्सकों व अन्य कर्मचारियों के भवन सालों से जर्जर हैं। इन भवनों की मरम्मत या फिर नए भवन बनाने के लिए फिलहाल कोई पहल नहीं हुई है। जर्जर आवासों में डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी रहते हैं। बारिश में कई हिस्से में छतें टपकटी हैं। प्लास्टर टूट गया है। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर दीपक गुप्ता ने बताया कि सीएमओ को भवनों की स्थिति से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed