{"_id":"5ac8c8e04f1c1bdc618b61d9","slug":"officers-who-have-stayed-for-more-than-three-years-will-be-transferred","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल से अधिक समय से 'एक ही जिले में जमे' अफसरों का होगा Transfer","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन साल से अधिक समय से 'एक ही जिले में जमे' अफसरों का होगा Transfer
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 07 Apr 2018 07:04 PM IST
विज्ञापन
डेमाे पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदाः प्रदेश के ग्राम्य विकास आयुक्त ने मंडल में सात साल और जिले में तीन साल की अवधि पूरी कर चुके प्रादेशिक विकास सेवा संवर्ग के अधिकारियों का स्थानांतरण करने के निर्देश मंडलीय संयुक्त विकास आयुक्त और सीडीओ को दिए हैं। उन्होंने ऐसे अधिकारियों की सूची भी नौ अप्रैल तक मांगी है।
ग्राम्य विकास उपायुक्त विनोद राम त्रिपाठी ने शासन के निर्देशों का हवाला देते हुए मंडलीय संयुक्त विकास आयुक्त व मुख्य विकास अधिकारी को भेजे पत्र में कहा है कि समूह क और ख वर्ग के जो अधिकारी तीन वर्ष पूरा कर चुके हैं, उन्हें जिले से तत्काल स्थानांतरित किया जाए।
इसी तरह मंडल में सात साल का कार्यकाल पूरा करने वाले समूह क और ख वर्ग के अधिकारियों का तबादला किसी अन्य मंडल में किया जाए। उन्होंने कहा कि शासनादेश के मुताबिक स्थानांतरण किए जाने के लिए अवधि के निर्धारण के लिए कट आफ डेट 31 मार्च 2018 मानी जाएगी। ऐसे सभी अधिकारियोें और कर्मचारियोें की ड्यूटी 9 अप्रैल तक भेजने के निर्देश दिए हैं।