फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Officers inspected Yogi's public meeting

उप चुनाव को लेकर भाजपा ने शुरू कर दी तैयारी, योगी की जनसभा के लिए अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Sun, 08 Sep 2019 11:54 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 08 Sep 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Officers inspected Yogi's public meeting
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
यूपी में होने वाले उप चुनाव के लिए सभी दलों ने अपनी तैयारियां शुरु कर दी है। इसी के साथ गोविंदनगर विधानसभा उप चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। 20 सितंबर को संभावित चुनाव की घोषणा को देखते हुए कानपुर से चुनावी बिगुल फूंकने का जिम्मा खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया है।
विज्ञापन


16 सितंबर को उनके कानपुर आगमन को लेकर पार्टी पदाधिकारियों ने रविवार को चुनावी जनसभा स्थल शास्त्रीनगर सेंट्रल पार्क का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी विजय विश्वास पंत और सीडीओ अक्षय त्रिपाठी भी निरीक्षण करने पार्क पहुंचे। तय किया कि मुख्यमंत्री को किस रास्ते से पार्क लाना है और किधर से ले जाना है।
विज्ञापन


पूरे पार्क की सफाई के लिए भी जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त को निर्देशित किया। सुरक्षा के लिए एसएसपी अनंत देव तिवारी से भी बातचीत की। भाजपा उत्तर जिला इकाई के अध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी ने बताया कि मुख्यमंत्री के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव, चुनाव के सह प्रभारी मंत्री नंद कुमार नंदी, कै बिनेट मंत्री सतीश महाना, सांसद सत्यदेव पचौरी, देवेंद्र सिंह भोले, क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह भी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed