फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   office

मूसानगर बांगर में बनाया नगरपंचायत कार्यालय

Fri, 08 May 2020 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
office
office - फोटो : PUKHRANYA
मूसानगर (कानपुर देहात)। मूसानगर को नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद गुरुवार को मूसानगर बांगर ग्राम पंचायत के मिलन केंद्र में अस्थाई कार्यालय बनाने के लिए सांकेतिक बोर्ड लगाया गया। रूरा नगर पंचायत के ईओ को मूसानगर को अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। नगर पंचायत दो-तीन दिन में काम शुरू कर देगी।
विज्ञापन

केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति की पहल पर मुख्यमंत्री ने 2019 में मूसानगर को नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने की घोषणा की थी। गुरुवार को मुगल रोड पर कार्यालय अधिशाषी अधिकारी लिखा सांकेतिक बोर्ड लगाया गया। रुरा नगर पंचायत के ईओ पवन कुमार ने बताया कि उन्हे नवसृजित नगर पंचायत का अतिरिक्त चार्ज दिया गया। मिलन केंद्र को अस्थायी कार्यालय बनाया है। कार्यालय में तय दिनों में बैठक और नगर पंचायत के कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नगर पंचायत मूसानगर में सबसे पहले साफ -सफाई, जल प्रबंधन व मार्ग प्रकाश की व्यवस्था कराई जाएंगी। इसके लिए लिपिक की तैनाती कर गांवों का सर्वे कराया जाएगा। आवश्यकता के अनुसार नाली निर्माण, कूड़ा प्रबंधन और सफाई के लिए अतिरिक्त कर्मिर्यों की तैनाती का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। कार्यालय में कार्य प्रारंभ होते ही जन्म, मृत्यु रजिस्ट्रेशन स्थानी नगर पंचायत में शुरू किए जाएंगे। वार्ड बनाने का कार्य भी शुरू होगा। एक हफ्ते बाद नगर पंचायत कार्यालय का कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम राजीव राज ने बताया कि नवसृजित नगर पंचायत मूसानगर के प्रकाशित गजट में उत्तर, दक्षिण व पूरब की दिशाओं की स्थिति सीमावर्ती गाटों की था। इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत गौसगंज, मूसानगर बांगर, फत्तेपुर का समस्त क्षेत्रफल नगर पंचायत में शामिल है। सभी इलाकाें का सीमांकन कर क्रम वार वार्ड बनाए जाएंगे। वहीं वार्डों के नामकरण के बाद आपत्ति और दावों के लिए गजट प्रकाशित किया जाएगा। इसमें इलाकाई लोग भी सुझाव दे सकेंगे। सीमांकन के लिए क्षेत्रीय लेखपालों को लगाया गया है।

लोगों ने जताई खुशी
भाजपा नेता विद्यासागर त्रिपाठी, जिला पंचायत सदस्य अखिलेश सोनकर, प्रधान ऊषा चौरसिया, पूर्व प्रधान राकेश कुमार, रामपाल ने खुशी जताई है। कहा कि इससे कस्बा ही नहीं यमुना पट्टी में बीहड़ क्षेत्र के गांवों के लोगों को भी लाभ मिलेगा। रोजगार के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed