{"_id":"68bf44196033aeb58c05c8d6","slug":"odi-drought-will-end-at-green-park-after-eight-years-match-will-be-held-on-30th-september-kanpur-news-c-362-1-ka11003-130831-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: आठ साल बाद ग्रीनपार्क से खत्म होगा वनडे का सूखा, 30 सितंबर को होगा मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: आठ साल बाद ग्रीनपार्क से खत्म होगा वनडे का सूखा, 30 सितंबर को होगा मैच
विज्ञापन
कानपुर। ग्रीनपार्क स्टेडियम आठ साल बाद फिर से एकदिवसीय मुकाबलों की मेजबानी करने जा रहा है। 30 सितंबर से शुरू हो रही तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारत-ए और आस्ट्रेलिया-ए की टीमें 27 सितंबर को कानपुर पहुंचेंगी। दोनों टीमें 28 और 29 सितंबर को अभ्यास सत्र के लिए उतरेंगी।
इससे पहले दोनों टीमें 16 सितंबर से लखनऊ में दो बहु दिवसीय मैच खलेंगी। 26 सितंबर को दूसरा मैच खत्म होते ही दोनों टीमें कानपुर आएंगी और शहर के लैंडमार्क होटल में ठहरेंगी। इससे पहले ग्रीनपार्क में आखिरी वनडे मैच भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच 29 अक्तूबर 2017 को खेला गया था।
उसके बाद यहां केवल टेस्ट मुकाबले ही हुए। पिछला अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच 2024 में भारत और बांग्लादेश के बीच हुआ था। इस बार 30 सितंबर, तीन और पांच अक्तूबर को वनडे मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार इन मैचों में रोहित शर्मा और विराट कोहली के भी खेलने की संभावना है। दोनों ही खिलाड़ी टेस्ट व टी-20 से संन्यास ले चुके हैं और अब केवल वनडे खेल रहे हैं इसलिए वह ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले कानपुर सीरीज से अपनी तैयारियां परखना चाहेंगे।
स्टेडियम में शुरू हुईं तैयारियां
ग्रीनपार्क की काली मिट्टी की पिचों को अंतिम रूप देने का काम बारिश के चलते थोड़ा देरी से शुरू होगा। हालांकि बीसीसीआई के पिच क्यूरेटर शिव कुमार आउटफील्ड और मुख्य पिच पर काम कर रहे हैं। फ्लड लाइट की टेस्टिंग भी जल्द होगी ताकि रोशनी का स्तर मानक के अनुरूप रहे।
आयोजक समिति जल्द होगी गठित
यूपीसीए के सीईओ अंकित चटर्जी ने बताया कि आयोजन समिति का गठन एक-दो दिन में कर दिया जाएगा। संभावना है कि पिछली बार की तरह आयोजन की जिम्मेदारी केसीए चेयरमैन डॉ. संजय कपूर को ही सौंपी जाए जिन्होंने भारत व बांग्लादेश के बीच खेले गए टेस्ट मैच को शानदार तरीके से संपन्न कराया था।