फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Occurrences of Vacant Animals, Traffic Problems

छुट्टा पशुओं से होते हादसे, आवागमन में दिक्कत

Fri, 19 Jul 2019 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Occurrences of Vacant Animals, Traffic Problems
कानपुर देहात। कस्बा और हाइवे में घूम रहे छुट्टा मवेशियों से आवागमन में दिक्कत होती है। वाहन चालक अक्सर दुर्घटना के शिकार होते रहते हैं। इन मवेशियों को पकड़कर अकबरपुर स्थित कान्हा गोशाला नहीं भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय माती रोड और हाइवे सहित ज्यादातर कस्बों व गांवों में छुट्टा मवेशी राहगीरों के लिए समस्या बने हैं। कई लोगों को छुट्टा पशु घायल कर चुके हैं। सड़क पर अचानक छुट्टा मवेशी आने से हादसे भी होते रहते हैं। मिलकिन पुरवा के विपिन शुक्ल, झींझक के राहुल, अमित, अवधेश, ज्योति नारायण ने कहा कि छुट्टा मवेशी से काफी दिक्कत हो रही है। इन लोगों ने छुट्टा पशुओं को गोशाला में भेजने की मांग उठाई है। अकबरपुर की अधिशासी अधिकारी देवहूति पांडेय और झींझक के अधिशासी अधिकारी राम अचल कुरील ने बताया कि छुट्टा पशुओं को गो आश्रय स्थल में रखा गया है। गांवों में छोड़े जाने वाले छुट्टा पशु नगर पालिका क्षेत्र में आ जाते हैं। उन्हें भी पकड़वा कर गो आश्रय स्थल पहुंचाया जाएगा। मवेशियों को छुट्टा छोड़ने वाले लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed