{"_id":"58f10fb24f1c1ba368cf9b81","slug":"obscenity-of-teacher-in-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीचर की हरकतों से परेशान छात्राएं मदरसा जाने से कतरा रहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीचर की हरकतों से परेशान छात्राएं मदरसा जाने से कतरा रहीं
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 15 Apr 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
मदरसे के शिक्षक पर छात्राओं ने छेड़खानी और अश्लीलता करने का आरोप लगाया है। छात्राओं की शिकायत पर पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले आई। मामला यूपी के चित्रकूट जिले का है।
चित्रकूट मऊ के गोइया रोड पर सरकारी मदरसा संचालित है। अभिभावकों ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि यहां पढ़ाने वाले शिक्षक की अश्लील हरकतों से परेशान होकर उनके घरों की लड़कियां स्कूल पढ़ने जाने से कतरा रहीं हैं। छात्राओं ने घर में शिक्षक के हरकत की जानकारी दी तो बरगढ़ थाने और यूपी 100 को परिजनों ने सूचित कर दिया गया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को थाने ले आई।
थानाध्यक्ष सुभाष चौरसिया ने बताया कि शिक्षक पर अश्लील हरकत करने के आरोप की सूचना मिली थी। जिसकी जांच व पूछताछ कर ली गई है। शिकायतकर्ता का कुछ पुराना विवाद है जिसके चलते ऐसी शिकायत की गई थी। फिलहाल शिक्षक को पूछताछ के बाद मदरसे पहुंचा दिया गया है। इसके बाद परिजनों ने मुख्यालय आकर पुलिस अधीक्षक को भी इसकी जानकारी दी है। इस मामले में आरोपी शिक्षक ने बताया कि सभी आरोप गलत हैं कुछ लोग उन्हें बेवजह फंसाना चाहते हैं।