फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Obscene video made while taking a bath in the bathroom of Girls Hostel in Kanpur

Kanpur MMS Case: गर्ल्स हॉस्टल मेें चंडीगढ़ जैसा कांड, बाथरूम में नहाते समय बनाए अश्लील वीडियो

Thu, 29 Sep 2022 09:19 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 29 Sep 2022 09:19 PM IST
सार

कानपुर में रावतपुर थाना क्षेत्र के तुलसी नगर में स्थित गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने एक कर्मचारी पर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। छात्राओं का दावा है कि सफाईकर्मी के मोबाइल में काफी संख्या में ऐसे वीडियो मिले हैं। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
Obscene video made while taking a bath in the bathroom of Girls Hostel in Kanpur
अश्लील वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में भी चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में हुए एमएमएस कांड की तरह काकादेव कोचिंग मंडी के एक गर्ल्स हॉस्टल में एमएमएस कांड हुआ है। हॉस्टल के एक कर्मचारी को गुरुवार को छात्राओं ने एक छात्रा का नहाते हुए वीडियो बनाते रंगेहाथ पकड़ा। उसको पीटा और पुलिस को सौंप दिया। घटना से आहत आक्रोशित छात्राओं ने थाने में जमकर हंगामा किया। रावतपुर पुलिस ने आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार कर उसका मोबाइल जब्त कर लिया है।

विज्ञापन

कोचिंग मंडी में साईं निवास नाम का एक गर्ल्स हॉस्टल है, जिसमें करीब 70 छात्राएं रहती हैं। गुरुवार दोपहर एक छात्रा नहा रही थी। तभी कुछ छात्राओं ने वहां पर काम करने वाले सफाई कर्मी ऋषि को पकड़ लिया। वह छात्रा का नहाते हुए वीडियो बना रहा था। छात्राओं ने उसे पीटने के बाद पुलिस को बुलाकर सौंप दिया।
विज्ञापन

वहीं, थोड़ी देर बाद गुस्साईं छात्राएं रावतपुर थाने पहुंचीं। आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया। एसीपी कल्याणपुर दिनेश कुमार शुक्ला समेत अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अफसरों ने छात्राओं को कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब वह शांत हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेखौफ था बेशर्म कर्मचारी
छात्रा ने पुलिस को बताया कि बाथरूम का दरवाजा बंद था। साइड से आरोपी मोबाइल भीतर डालकर वीडियो बना रहा था। तभी वह छात्राओं ने उसे पकड़ लिया। छात्राओं ने शक जताया कि आरोपी ने इसी तरह कई छात्राओं के वीडियो बनाए होंगे।

दावा- दर्जनों अश्लील वीडियो मोबाइल में
हॉस्टल की छात्राओं ने बताया कि आरोपी का मोबाइल उन्होंने छीन लिया था, जिसमें दर्जनों अश्लील वीडियो थे। उसमें नहाते हुए कई छात्राओं के वीडियो शामिल हैं। एसीपी का कहना है कि मोबाइल को सील कर दिया गया है। फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा, जो डाटा डिलीट भी हुआ होगा उसे भी रिकवर कराया जाएगा।

जिम्मेदार हो गए फरार
एसीपी ने बताया कि मामले में आरोपी सफाई कर्मी व केयरटेकर मनोज पांडेय पर केस दर्ज किया गया है। जब छात्राओं ने हंगामा शुरू किया तो भनक लगते ही केयरटेकर फरार हो गया था। वार्डन भी गायब है। इसलिए पुलिस इन सभी पर शिकंजा कसेगी। जिस तरह की घटना हुई है, उसमें इन सभी को जिम्मेदार माना जा रहा है।

मामला बेहद गंभीर है, इसलिए तत्परता से कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एडीसीपी एंटी वूमेन क्राइम के नेतृत्व में टीम गठित की गई है, जो पूरे प्रकरण की जांच करेगी। विवेचना महिला इंस्पेक्टर ही करेंगी। जिनकी भी इसमें संलिप्तता होगी उस पर बेहद सख्त कार्रवाई की जाएगी।  - आनंद प्रकाश तिवारी, ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed