{"_id":"637dc11d6aea5f23937ca7a7","slug":"obscene-video-made-after-raping-a-woman-at-gunpoint-in-hamirpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: तमंचे की नोक पर किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो भी बनाया, आरोपी पर मुकदमा दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: तमंचे की नोक पर किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो भी बनाया, आरोपी पर मुकदमा दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस
Wed, 23 Nov 2022 12:15 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 23 Nov 2022 12:15 PM IST
सार
मौदहा थाना क्षेत्र में महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने असका अश्लील वीडियो भी बना लिया और वायरल करने की धमकी देकर रुपये भी वूसले हैं। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
दुष्कर्म
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हमीरपुर जिले के मौदहा थाना क्षेत्र में सूना घर पाकर युवक ने तमंचे की नोक पर महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। साथ ही महिला का अश्लील वीडियो और फोटो कैमरे में कैद कर लिया। इसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर महिला से रुपये की मांग शुरू कर दी।
विज्ञापन
मौदहा कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर बताया कि मराठीपुरा निवासी गुडडन ठाकुर अगस्त महीने में उसके घर आया और उससे पानी मांगा। महिला ने बताया कि वह पानी लेने किचन में गई, तब तक आरोपी बेडरूम मे आ गया।
विज्ञापन
इसके बाद तमंचे की नोक पर धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो खींच ली। वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर वह लगातार पैसे की मांग कर रहा है। महिला का आरोप है कि उसके झांसे में आकर अबतक एक लाख रुपए दे चुकी हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
कोतवाली प्रभारी हेमंत मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पर सुसंगत धाराएं लगाई गई हैं। आरोपी की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है। मामले की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।