फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Obscene chat of head constable went viral in Kanpur dehat, asked the woman  not your husband never mind

हेड कांस्टेबल का अश्लील चैट वायरल: महिला से पूछा- तुम्हारा पति नहीं...कभी मन नहीं करता, जानें पूरा मामला

Thu, 13 Apr 2023 09:24 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 13 Apr 2023 09:24 PM IST
सार

Kanpur Dehat: महिला से अश्लील चैट करने पर हेड कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है। मामला भोगनीपुर कोतवाली से जुड़ा हुआ है, जहां एक पुलिस कर्मी की महिला से अश्लील चैट वायरल हो गई। एसपी ने जांच सीओ को सौंपी है।

विज्ञापन
Obscene chat of head constable went viral in Kanpur dehat, asked the woman  not your husband never mind
वायरल चैट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली में तैनात एक हेड कांस्टेबल की ओर से मदद के नाम पर एक महिला से की गई अश्लील चैटिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसकी जानकारी पर पुलिस अधीक्षक ने आरोपी हेड कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

पूरे मामले की जांच सीओ भोगनीपुर को सौंपी गई है। उरई निवासी एक महिला का भोगनीपुर के एक कबाड़ी से विवाद चल रहा है। इसकी तहरीर देने महिला भोगनीपुर कोतवाली पहुंची थी। यहां हेड कांस्टेबल लायक सिंह से उसकी मुलाकात हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने हेड कांस्टेबल को बताया कि उसके पति नहीं हैं। इस पर हेड कांस्टेबल ने मदद करने का आश्वासन दिया और महिला का नंबर ले लिया। इसके बाद महिला और सिपाही के बीच व्हाट्सएप पर चैटिंग शुरू हुई। जिसमें कांस्टेबल पीड़ित महिला को लिखता है तुम मुझे एक एप्लीकेशन लिखकर दे दो।

हेड कांस्टेबल बोला- तुमको कोई दिक्कत नहीं होगी
जवाब में महिला लिखती है कि मैं तो जानती नहीं एप्लीकेशन में क्या लिखें। कांस्टेबल लिखता है कि मैं तुम्हें लिखकर भेजूंगा। वही टाइप कर भिजवा देना। तुम्हारा पति नहीं है... इसलिए मैं तुम्हारी मदद करूंगा। जब तक भोगनीपुर थाने में हूं, तुमको कोई दिक्कत नहीं होगी।

महिला से करने लगा अश्लील बातें
वह महिला कांस्टेबल को धन्यवाद कहती है। इसके बाद कांस्टबेल महिला से अश्लील बातें करने लगता है। महिला के विरोध करने पर कांस्टेबल पीछे पड़ जाता है। वो लिखता है कि तुम्हारा पति नहीं है...कभी मन नहीं करता। अभी तुम्हारी उम्र ही क्या है।

एसपी ने हेड कांस्टेबल को किया सस्पेंड
यह चैट सोशल मीडिया में वायरल होने पर सवाल खड़ा किया जाने लगता है। इस पर एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने मामले को संज्ञान में लिया। कहा कि वायरल चैट के प्रकरण की गंभीरता समझते हुए हेड कांस्टेबल को सस्पेंड किया गया है। भोगनीपुर क्षेत्राधिकारी को जांच दी गई है।

जांच के बाद होगी कार्रवाई
इस जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। कोतवाल अजय पाल सिंह ने बताया कि कौन कहां की महिला है, कब किसे तहरीर दी गई। इसकी जानकारी नहीं है। सोशल मीडिया ट्रायल पर हेड कांस्टेबल पर कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed