{"_id":"a2aa6d8b7ea083432c06b1ee5f6988bf","slug":"objective-paper-will-increase-will-have-to-resolve-the-question-by-serial-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आब्जेक्टिव पेपर बढ़ेंगे, सीरियल से हल करने होंगे प्रश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आब्जेक्टिव पेपर बढ़ेंगे, सीरियल से हल करने होंगे प्रश्न
अमर उजाला कानपुर
Updated Thu, 20 Aug 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी की परीक्षा समिति ने बुधवार को छात्र-छात्राओं को छूटे प्रैक्टिकल एग्जाम और वॉयवा देने की अनुमति दूसरी बार दी है। बीए, बीएससी और बीकॉम फर्स्ट ईयर के साथ ही सेकेंड और थर्ड ईयर के 25 नए सब्जेक्ट के एक-एक पेपर को आब्जेक्टिव पैटर्न पर लाने का फैसला हुआ।
स्नातक और परास्नातक का पेपर देने वाले छात्र-छात्राओं को शैक्षिक सत्र 2015-16 से ही सीरियल नंबर से क्वेश्चन पेपर हल करने होंगे। पहले खंड अ को छोड़कर ख से क्वेश्चन हल करने की व्यवस्था समाप्त कर दी गई है। कुलपति प्रो. जेवी वैशंपायन की अध्यक्षता वाली परीक्षा समिति ने सभी बदलाव शैक्षिक सत्र 2015-16 से लागू करने के आदेश दिए हैं।
इस सब्जेक्ट में आब्जेक्टिव पेपरः बीए, बीएससी और बीकॉम फर्स्ट ईयर के 20 सब्जेक्ट की जगह शैक्षिक सत्र 2015-16 से 45 सब्जेक्ट आब्जेक्टिव होंगे। यानी इस बार 25 सब्जेक्ट के एक-एक पेपर की परीक्षा ओएमआर शीट पर कराई जाएगी। बीए संस्कृत, होम साइंस, फिजिकल एजूकेशन और उर्दू फर्स्ट ईयर के पहले पेपर को आब्जेक्टिव करने पर फैसला हो गया।
विज्ञापन
बीए सेकेंड और थर्ड ईयर के इतिहास, भूगोल, शिक्षाशास्त्र, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, हिंदी, अंग्रेजी साहित्य का पहला पेपर आब्जेक्टिव होगा। बीकॉम सेकेंड ईयर के बिजनेस इनवायरमेंट और बीएससी सेकेंड, थर्ड ईयर के फिजिक्स, केमिस्ट्री, जूलोजी, बॉटनी और मैथ में आब्जेक्टिव क्वेश्चन पूछे जाएंगे।