{"_id":"65a3aeec046f9e3d560a5724","slug":"nursing-college-will-be-built-at-a-cost-of-rs-10-crore-approval-received-from-the-government-kanpur-news-c-220-1-akb1003-7618-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: दस करोड़ की लागत से बनेगा नर्सिंग कॉलेज, शासन से मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: दस करोड़ की लागत से बनेगा नर्सिंग कॉलेज, शासन से मिली मंजूरी
Sun, 14 Jan 2024 03:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sun, 14 Jan 2024 03:22 PM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर कुम्भी में मेडिकल कॉलेज का निर्माण लगभग पूरा होने वाला है। इसके अलावा कॉलेज परिसर में एक एकड़ में नर्सिंग कॉलेज बनाया जाना है। इसके लिए शासन से मंजूरी मिल गई है।
मेडिकल कॉलेज का एक हिस्सा कुम्भी में बनाया जा रहा है। यहां पर एमबीबीएस की पढ़ाई होगी। उम्मीद है कि जुलाई से कॉलेज में दाखिले भी शुरू हो जाएंगे। इसके अलावा जिले में ही सरकार की ओर से नर्सिंग कॉलेज बनाने का प्रस्ताव भी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने भेजा तो इस पर शासन ने सहमति जताई। इसके बाद अकबरपुर तहसील स्तर से मेडिकल कॉलेज परिसर की एक एकड़ जमीन को नर्सिंग कॉलेज के लिए चिन्हित किया गया है। इसके बाद जमीन मेडिकल कॉलेज प्राचार्य के नाम पर हस्तांतरण कर दी गई है। 10 करोड़ की लागत से बनने वाले नर्सिंग काॅलेज के निर्माण का जिम्मा कार्यदायी संस्था जल निगम की विंग कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेस को दिया गया है। इसे डेढ़ वर्ष में तैयार होना है। इसके बाद यहां पर दाखिले होंगे और छात्र सरकारी फीस पर नर्सिंग की पढ़ाई कर सकेंगे। इसके बनने से जिले को एक नई दिशा मिलेगी।
-- --
डिजिटल होंगे क्लास रूम, बनेगा हॉस्टल
नर्सिंग कॉलेज के निर्माण से जिले में नर्सिंग की तैयारी करने वाले छात्रों को अब गैर जनपदों के लिए नहीं जाना पड़ेगा। अभी तक नर्सिंग की पढ़ाई व अच्छे कॉलेजों के चयन को लेकर छात्र परेशान रहते थे। उन्हें कानपुर, कन्नौज, इटावा, लखनऊ जाना पड़ता था। मगर जिले में निर्माण होने के बाद से यह सुविधा आसान होगी। नर्सिंग कॉलेज आधुनिक होगा। इसमें पढ़ने के वाले छात्रों के लिए डिजिटल क्लास रूम बनाई जाएगी। पढ़ाई में समस्या न हो, साथ ही उनके रहने के लिए हॉस्टल भी बनेगा।
विज्ञापन
-- -
मेडिकल कॉलेज परिसर की एक एकड़ जमीन पर नर्सिंग कॉलेज बनाया जाएगा। शासन से मंजूरी मिल गई है। डॉ. सज्जनलाल वर्मा, प्राचार्य, स्वाशासी मेडिकल कॉलेज