फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Nurse said at quarantine center, you people do not have any illness, then five young men went home

क्वारंटीन सेंटर पर नर्स बोली तुम लोगों को कोई बीमारी नहीं है तो घर चले गए पांच युवक

Mon, 20 Apr 2020 07:45 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 20 Apr 2020 07:45 PM IST
विज्ञापन
Nurse said at quarantine center, you people do not have any illness, then five young men went home
चित्रकूट में क्वारंटीन सेंटरों का निरीक्षण करते अधिकारी - फोटो : amar ujala
चित्रकूट के भौंरी में बने क्वारंटीन सेंटर से पांच युवक गायब मिलने से सोमवार सुबह हडकंप मच गया। मामला एसडीएम मानिकपुर व सीओ तक पहुंचा तो भारी पुलिस फोर्स शेल्टर होम पहुंची। पांचों युवक की तलाश में पुलिस टीम सक्रिय हुई और शाम तक पांचों को गांव से ही पकड़कर फिर शेल्टर होम पहुंचा दिया गया है।
विज्ञापन


पांचों के लौटने की जानकारी के बाद सभी ने राहत की सांस ली। हरियाणा से आए रैपुरा गांव निवासी आशीष, आकाश व पंकज के अलावा बोडीपोखरी निवासी दीपक व रोहित को लगभग दस दिन पूर्व जिला प्रशासन की टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर प्राथमिक विद्यालय गोहराखास में बनाए गए शेल्टर होम में 14 दिन के लिए क्वांटीन किया था।
विज्ञापन


 

सोमवार को पांचों युवक शेल्टर होम से भाग निकले। भोजन व स्वास्थ्य विभाग की टीम जब पहुंची तो वहां कोई नहीं मिला। जानकारी होते ही पूरे क्षेत्र में हडकंप मच गया। आनन फानन में मानिकपुर एसडीएम संगमलाल व मऊ सीओ विज्येंद्र द्विवेदी को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचे रैपुरा थाने की टीम ने पांचों की तलाश शुरु की।

थानाप्रभारी रमेशचंद्र ने बताया कि दो युवकों को तो गांव के घर से पकड लिया गया  लेकिन तीन नहीं मिले। शाम को अन्य तीनों को भी गांव के बाहर खेत के पास से पकड़ लिया गया है। पांचों को फिर से लिखापढ़ी कर शेल्टर होम में ठहराया गया। सभी का स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया।

इस मामले में युवकों ने बताया कि वह सब क्षेत्र की एएनएम से पूछकर गए थे। एएनएम ने ही कहा था कि उन्हें कोई बीमारी नहीं है वह घर जा सकते हैं। इस मामले में एसडीएम व थाना प्रभारी ने भी यही बताया कि एएनएम के कहने पर ही पांचों युवक चले गए थे वह भागे नहीं थे। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed