फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Number of buses on the Varanasi route halved; passengers inconvenienced.

Kanpur News: वाराणसी रूट पर आधी हुई बसों की संख्या, यात्री परेशान

Fri, 18 Sep 2026 02:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Number of buses on the Varanasi route halved; passengers inconvenienced.
कानपुर। रोडवेज बसों की खराबी के चलते वाराणसी रूट पर गाड़ियों की संख्या कम हो गई है। आम दिनों में इस रूट पर नौ बसें जाती हैं, लेकिन गुरुवार को केवल पांच बसें ही रवाना हुईं। चार बसें खराब होने से डिपो में खड़ी रहीं। इससे यात्रियों को सीट के लिए जद्दोजहद करनी पड़ी। दैनिक यात्रियों और जरूरी काम से वाराणसी जाने वालों को भी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन


वाराणसी रूट की नौ में से आठ बसें विकासनगर डिपो की हैं। गुरुवार को झकरकटी से विकासनगर डिपो की चार बसें गईं, जिनमें एक एसी और तीन नॉन एसी थीं। फजलगंज डिपो की एक बस वाराणसी रवाना हुई। ये बसें सुबह आठ से 9:45 बजे के बीच गईं। पौने नौ और दस बजे वाली बसों का इंतजार कर रहे यात्रियों को बसें नहीं जाने की जानकारी मिलने पर वैकल्पिक साधन तलाशने पड़े।
विज्ञापन



एक दिन पहले ही विकासनगर डिपो के चालक-परिचालकों ने बस नंबर एफएन 7595, एचटी 4601, एचटी 7685 और एचटी 5081 की खराब हालत पर प्रदर्शन किया था। उन्होंने संचालन प्रभावित होने का आरोप लगाया था। वहीं खास बात यह रही कि चालकों ने जिन बसों को खराब बताया था उन्हें ही बृहस्पतिवार को वाराणसी भेजा गया है। क्षेत्रीय प्रबंधक महेश कुमार ने कहा कि वाराणसी रूट पर गाड़ियां नियमित चल रही हैं और सभी बसें सही हैं। बसों की खराबी की बात गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed