फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ntegrated Traffic Systems from September

इंटीग्रेटेड ट्रैफिक सिस्टम सितंबर से

Thu, 26 May 2016 01:12 AM IST
AMARUJALA BEARO
AMARUJALA BEARO Updated Thu, 26 May 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
ntegrated Traffic Systems from September
trafic - फोटो : अमर उजाला
कानपुर। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार और जाम से निजात के लिए बनाया जा रहा इंटीग्रेटेड ट्रैफिक सिस्टम सितंबर अंत तक काम करने लगेगा। सिस्टम के काम को जल्द से जल्द शुरू कराने के लिए बुधवार को केडीए अधिकारियों ने कंपनी के प्रतिनिधियों संग बैठक की। कंपनी के प्रतिनिधियों से तीन दिनों में बार चार्ट (वर्क लिस्ट) मांगा गया। प्रतिनिधियों ने इसी सप्ताह सर्वे पूरा कर चौराहों की डिजाइन और रूट चार्ट देने का आश्वासन दिया। बैठक में चौराहों              की डिजाइनिंग पर भी                मंथन हुआ। 
विज्ञापन

इंटीग्रेेटेड ट्रैफिक सिस्टम के अंतर्गत शहर के 75 चौराहों को रिडिजाइन किया जाना है। सभी चौराहों पर सेंसरयुक्त कैमरे लगाने के साथ ही शहर के प्रमुख 30 जगहों पर वैरिएबल मैसेज साइन (वीएमएस) स्क्रीन लगेंगी। इनके जरिए किसी रोड पर लगे जाम की जानकारी हो सकेगी। ऐसे में उस रोड से ट्रैफिक डायवर्ट किया जा सकेगा। व्हीकिल सेंसर के जरिए गलत तरीके से ड्राइविंग करने वाले पकड़ में आएंगे। इसका कंट्रोल रूम पुलिस लाइन में बनेगा।
विज्ञापन

केडीए के चीफ इंजीनियर सरवत अली ने बताया कि कमिश्नर ने हर हाल में सितंबर तक सिस्टम को अमल में लाने के निर्देश दिए थे। इसके मद्देनजर कंपनी प्रतिनिधियों संग बैठक की गई है। बैठक में चौराहों की डिजाइनिंग और जल्द काम शुरू करने पर चर्चा की गई है। तीन दिनों के भीतर सिस्टम पर काम शुरू करने की रूपरेखा तैयार हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed