फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   NSI's Foundation Day tomorrow; Governor to be the chief guest.

Kanpur News: एनएसआई का स्थापना दिवस कल, राज्यपाल होंगी मुख्य अतिथि

Wed, 14 Oct 2026 01:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
NSI's Foundation Day tomorrow; Governor to be the chief guest.
कानपुर। राष्ट्रीय शर्करा संस्थान (एनएसआई) गुरुवार को अपना 91वां स्थापना दिवस समारोह मनाएगा। मुख्य अतिथि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल होंगी, जबकि प्रदेश के गन्ना विकास एवं शर्करा उद्योग मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी विशिष्ट अतिथि रहेंगे। इस अवसर पर प्रगतिशील गन्ना किसानों, संस्थान के पूर्व वरिष्ठ छात्रों और वैज्ञानिकों को सम्मानित किया जाएगा। संस्थान की निदेशक डॉ. सीमा परोहा ने बताया कि एनएसआई देश के प्रमुख और एशिया के अग्रणी शैक्षणिक संस्थानों में शामिल है।
विज्ञापन


वर्ष 1936 में हरकोर्ट बटलर टेक्नोलॉजिकल इंस्टीट्यूट के शर्करा अनुभाग को अलग कर इंपीरियल इंस्टीट्यूट ऑफ शुगर टेक्नोलॉजी की स्थापना की गई थी। स्वतंत्रता के बाद इसका नाम इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ शुगर टेक्नोलॉजी और 1957 में राष्ट्रीय शर्करा संस्थान रखा गया। वर्ष 1963 में संस्थान कल्याणपुर स्थित 525 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल वाले परिसर में स्थानांतरित हुआ। एनएसआई चीनी, एथेनॉल, सह-उत्पादों और जैव-ऊर्जा के क्षेत्र में तकनीकी मानव संसाधन तैयार करने के साथ अनुसंधान एवं परामर्श सेवाएं भी देता है। स्थापना दिवस पर चीनी मिलों में पानी बचाने और प्रदूषण कम करने के उपायों पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed