फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   NSA imposed on Maulana accused of stone pelting

सामूहिक नमाज रोकने पर भीड़ ने पुलिस पर पत्थर, कुल्हाड़ी से किया था हमला, आरोपी मौलाना पर लगा एनएसए

Sun, 17 May 2020 08:17 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 17 May 2020 08:17 PM IST
विज्ञापन
NSA imposed on Maulana accused of stone pelting
सामूहिक नमाज से रोकने पहुंची पुलिस पर हुआ था हमला - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के कन्नौज में लॉकडाउन के दौरान सामूहिक नमाज रोकने पहुंची पर पुलिस टीम पर हमले के मुख्य आरोपी मौलाना पर एनएसए की कार्रवाई की गई है। पुलिस ने इस मामले के अन्य आरोपियों के खिलाफ भी एनएसए कार्रवाई की लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट सौंपी है। 
विज्ञापन


तीन अप्रैल को शहर के कागजियाना मोहल्ला निवासी साबिर के घर सामूहिक नमाज की सूचना पर दरोगा आनंद सिंह पुलिस के साथ पहुंचे थे। पुलिस ने लॉकडाउन में सामूहिक नमाज पर रोक लगाने की बात कही थी, तभी मौलाना अखलाक पुत्र मोहम्मद इश्तिाक निवासी मोहल्ला अल्लामा इकबाल समधन और साबिर ने 50 लोगों के साथ धारदार हथियारों से पुलिस पर हमला किया था।
विज्ञापन


हमले में दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस मुख्य आरोपी मौलाना अखलाक, साबिर समेत करीब 30 आरोपियों को जेल भेज चुकी है। रविवार को डीएम ने मुख्य आरोपी मौलाना अखलाक के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की। कोतवाल नागेंद्र पाठक ने बताया कि मामले में अन्य आरोपियों के खिलाफ एनएसए कार्रवाई को डीएम को रिपोर्ट सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed