फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Now two airplane flying Kanpur to Mumbai soon

अब कानपुर से मुम्बई के लिए दो जहाज भरेंगे उड़ान, 30 मई से शुरु होगी ये नई सेवा

Fri, 24 May 2019 05:06 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 24 May 2019 05:06 PM IST
विज्ञापन
Now two airplane flying Kanpur to Mumbai soon
हवाई जहाज सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
कानपुर से मुंबई के लिए अब एक और यात्री जहाज 30 मई से रोजाना उड़ान भरेगा। मुंबई के लिए शहर से यात्रियों के संख्या में तेजी से हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए उड्डयन मंत्रालय की तरफ से यह तोहफा कानपुर वासियों को दिया गया है।
विज्ञापन


स्पाइस जेट का नया यात्री विमान दोपहर बाद 1:10 बजे मुंबई से कानपुर पहुंचेगा, 35 मिनट बाद यह मुंबई के लिए रवाना होगा। पहले वाले विमान की तरह यह भी 189 सीटर बोइंग विमान है। ऐसा पहली बार होगा जब कानपुर से एक ही शहर के लिए दो जहाज उड़ेंगे।
विज्ञापन


एयरपोर्ट अथॉरिटी निदेशक वीके झा ने बताया कि नई फ्लाइट की तैयारी पूरी हो चुकी है। स्पाइस जेट की तरफ से शेड्यूल भी आ गया है। निदेशक ने बताया कि बंगलूरू और कोलकाता के लिए बंद फ्लाइट जल्द ही शुरू होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नए जहाज की टाइमिंग
10: 30 बजे सुबह मुंबई से जहाज उड़ेगा
1:10 बजे मुंबई से कानपुर पहुंचेगा जहाज
1: 45 बजे कानपुर से उड़ान भरेगा जहाज 
4:10 बजे शाम को मुंबई पहुंचेगा जहाज 


अभी संचालित हो रही मुंबई की फ्लाइट 
02: 40 बजे शाम को मुंबई से जहाज उड़ता है
4:50 बजे मुंबई से कानपुर पहुंचता है जहाज
5: 20 बजे कानपुर से उड़ान भरता है जहाज 
7:30 बजे शाम को मुंबई पहुंचता है जहाज 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed