फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Now travel in roadways bus from Behmai to Lucknow, Minister of State leaves

अब बेहमई से लखनऊ तक रोडवेज बस में करें सफर, राज्यमंत्री ने किया रवाना

Thu, 07 Oct 2021 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Now travel in roadways bus from Behmai to Lucknow, Minister of State leaves
बेहमई से लखनऊ के लिए शुरु हुई बस सेवा को झंड़ी दिखाकर रवाना करते राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल व जिला? - फोटो : AKBARPUR
राजपुर। बीहड़ पट्टी के गांव बेहमई से लखनऊ तक चलने वाले रोडवेज बस सेवा का बुधवार को शुभारंभ हो गया। प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री अजीत पाल व भाजपा जिलाध्यक्ष अविनाश चौहान ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। बस पहले दिन 12 सवारियां लेकर रवाना हुईं। रोज सुबह सात बजे बस बेहमई से निकलेगी इसके बाद शाम को 7:45 बजे वापस आएगी।
विज्ञापन

यमुना बीहड़ पट्टी के आखिरी गांव बेहमई से अब हर रोज लखनऊ के लिए बस मिलेगी। ग्रामीण इस सुविधा की मांग लंबे समय से कर रहे थे। प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री अजीत पाल ने ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए परिवहन विभाग से बस संचालन की अनुमति दिलाई।
विज्ञापन

बुधवार को फूलों से सजी बस बेहमई पहुंची, वहां राज्यमंत्री ने इसे लखनऊ के लिए हरी झंडी दिखाई। बस का संचालन शुरू होने से गांव के लोगों में उत्साह देखने को मिला। अभी तक गांव से कहीं जाने के लिए डग्गामार वाहनों का ही सहारा लेना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब लोगों को कानपुर, लखनऊ आवागमन करने में असुविधा नहीं होगी। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल अग्रवाल ने बताया कि बीहड़ पट्टी के लोगों को अब माती मुख्यालय जाने में भी परेशानी नहीं होगी।

15 गांवों के लोगों को होगी सहूलियत, ये रहेगा रूट
बेहमई से रोडवेज बस का संचालन होने पर यमुना के किनारे बसे खोजारामपुर, जैसलपुर, महदेवा, गौरीरतन बॉगर, अनवा, पिटाकपुर, हिमायुपुर, बकसौंधी, भाल, दमनपुर समेत 15 गांवों के लोग आवागमन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed