फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Now there is a crisis of low voltage, less than 2000 volt electricity is being received from transmission

Kanpur Electricity Crisis: अब लो वोल्टेज का संकट, ट्रांसमिशन से कम मिल रही 2000 वोल्ट बिजली, अब बढ़ा ये खतरा

Sat, 01 Jun 2024 10:55 AM IST
हिमांशु अवस्थी शशांक शेखर भारद्वाज, अमर उजाला, कानपुर
शशांक शेखर भारद्वाज, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 01 Jun 2024 10:55 AM IST
सार

Kanpur News: केस्को निदेशक राकेश वार्ष्णेय ने बताया कि रोज ट्रांसमिशन लाइन से 33 केवी लाइन को कम वोल्टेज मिल रहा है। कम वोल्टेज आने से 11 केवी लाइन और फिर पावर व डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर पर लोड बढ़ने लगता है। यह एक और वजह है ट्रांसफार्मर के गर्म होने की। इसके लगातार गर्म होने से जलने की आशंका अधिक रहती है।

विज्ञापन
Now there is a crisis of low voltage, less than 2000 volt electricity is being received from transmission
पावर ट्रांसफार्मरों पर बढ़ा खतरा - फोटो : amar ujala

विस्तार

बेहाल कर रही गर्मी और पसीने छुड़ा रही उमस के बीच कानपुर को अब लो वोल्टेज का संकट झेलना पड़ेगा। ऐसा इसलिए है, क्योंकि उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीटीसीएल) से 33 केवी लाइन को डेढ़ से दो हजार वोल्ट कम बिजली मिल रही है। यानी 33000 वोल्ट की जगह 31000 वोल्ट बिजली मिल रही है।

विज्ञापन

इससे ओवरलोड चल रहे ट्रांसफार्मरों के फुंकने का खतरा भी बढ़ गया है। उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड के सहयोग से केस्को और अन्य बिजली निगम को बिजली मिल रही है। यह सप्लाई नेशनल ग्रिड से हो रही है। कानपुर को ट्रांसमिशन लाइन के माध्यम से 33 केवी लाइन से अलग-अलग सब स्टेशनों को बिजली की आपूर्ति की जा रही है।

विज्ञापन

एचटी लाइन और एलटी लाइन से दी जा रही है बिजली
यहां के बाद सब स्टेशन में लगे पावर ट्रांसफार्मर से 11 केवी की एचटी लाइन को सप्लाई जा रही है। इस लाइन में 11000 वोल्टेज आता है। एचटी लाइन से औद्योगिक क्षेत्रों के लिए 440 वोल्ट क्षमता वाले ट्रांसफार्मर और आवासीय क्षेत्रों के लिए 220 वोल्ट क्षमता वाले ट्रांसफार्मर तक आपूर्ति हो रही है। औद्योगिक क्षेत्रों के लिए सीधे एचटी लाइन से ही सप्लाई दी जा रही है, जबकि आवासीय क्षेत्रों को एलटी लाइन से बिजली मिल रही है।

बिजली कम आने से वोल्टेज ट्रिप करने लगा है
बिजली कम मिलने से दोनों ही जगहों के कई ट्रांसफार्मर पर लोड अधिक आ रहा है। 11 केवी की हाईटेंशन लाइन में भी 1600 से 1800 वोल्ट कम बिजली आने की लो वोल्टेज की समस्या खड़ी हो गई है। घरों में जा रही एलटी लाइन में भी बिजली कम आने से वोल्टेज ट्रिप करने लगा है। दोना लाइन पर भार बढ़ने से जंपर, फ्यूज, एचटी व एलटी सर्किट उड़ रहे हैं, जबकि ट्रांसफार्मर में भी खराबी आ रही है। इस समस्या को लेकर केस्को एमडी सैमुअल पॉल एन ने यूपीपीटीसीएल के एमडी से बात की है।

विज्ञापन

इसलिए गर्म हो रहे ट्रांसफार्मर
केस्को निदेशक राकेश वार्ष्णेय ने बताया कि रोज ट्रांसमिशन लाइन से 33 केवी लाइन को कम वोल्टेज मिल रहा है। कम वोल्टेज आने से 11 केवी लाइन और फिर पावर व डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर पर लोड बढ़ने लगता है। यह एक और वजह है ट्रांसफार्मर के गर्म होने की। इसके लगातार गर्म होने से जलने की आशंका अधिक रहती है।

33 केवी और 11 केवी लाइन पर कम वोल्टेज आ रहा है। इसकी वजह से पावर ट्रांसफार्मर और डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर प्रभावित हो रहे हैं। यह समस्या ट्रांसमिशन लाइन से आ रही है। इसके लिए ट्रांसमिशन के अधिकारियों से बातचीत हुई है।  -सैमुअल पॉल एन, एमडी केस्को

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed