{"_id":"6ab6e2ab30365743dd005bba","slug":"now-the-mayor-has-blamed-the-pwd-for-the-dilapidated-roads-kanpur-news-c-362-1-ka11006-157414-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: अब महापौर ने पीडब्ल्यूडी पर फोड़ा बदहाल सड़कों का ठीकरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: अब महापौर ने पीडब्ल्यूडी पर फोड़ा बदहाल सड़कों का ठीकरा
विज्ञापन
नगर निगम सभागार मे शहर की बदहाल सड़को को लेकर नगर निगम ,पीडब्लुडी व अन्य विभागो के अधिकारियों
- फोटो : संवाद
कानपुर। शहर की बदहाल सड़कों का ठीकरा अब महापौर प्रमिला पांडेय ने पीडब्ल्यूडी पर फोड़ा है। उनका कहना है कि शहर की मुख्य 37 सड़कें पीडब्ल्यूडी की हैं। यह सभी मुख्य मार्ग हैं। इन्हें 31 अक्तूबर तक बनाया जाए। साथ ही, नगर निगम की भी सड़कें इसी अवधि तक पूरी की जाएं। महापौर शुक्रवार को सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर रही थीं।
मोतीझील स्थित नगर निगम मुख्यालय में हुई बैठक में नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय, जलकल, जल निगम, पीडब्ल्यूडी, पीडब्ल्यूडी (एनएच), केस्को व मेट्रो के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में शहर की प्रमुख सड़कों की स्थिति, क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और अलग-अलग विभागों की ओर से सड़क खोदने के बाद उन्हें दोबारा ठीक कराने की समीक्षा की गई। महापौर ने कहा कि शहर में कई सड़कें गड्ढों में तब्दील हैं तो कई पाइपलाइन, बिजली लाइन या दूसरे विकास कार्यों की वजह से खोदने के बाद मरम्मत नहीं कराई गई है।
शहर में बड़ी संख्या में खराब सड़कें पीडब्ल्यूडी की हैं, लेकिन उनकी खराब स्थिति का दोष नगर निगम पर आता है। अधिकारियों ने बताया कि पीडब्ल्यूडी की 74 में से 37 खराब हैं। नगर निगम की 322 सड़कें हैं जिनमें पैचवर्क चल रहा है। बैठक में स्पष्ट किया कि किसी विभाग की ओर से सड़क बनाने के बाद दूसरे विभाग की खोदाई के कारण दोबारा खराब नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
रात में ही बनाएं सड़कें
महापौर ने कहा कि महानगर में क्षतिग्रस्त सड़कों के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हमारे मोबाइल पर जनता की शिकायतें आती हैं। सड़कें जल्द से जल्द बनाई जाएं। जहां ज्यादा ट्रैफिक हो वहां रात में कार्य कराएं। 31 अक्तूबर तक कार्य पूरे करा जानकारी दें।
10 अक्तूबर तक पैचवर्क पूरा करने का लक्ष्य
नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने बताया कि सभी संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर 10 अक्तूबर तक कार्य पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं। बारिश के कारण जिन स्थानों पर पैचवर्क प्रभावित हो रहा है वहां मौसम साफ होते ही तेजी से काम कराया जाएगा। नई सड़क के लिए संबंधित विभाग अपनी कार्ययोजना के अनुसार काम करेंगे।
जीटी रोड, मॉल रोड समेत प्रमुख सड़कें रडार पर
बैठक में जीटी रोड, कालपी रोड, मॉल रोड समेत शहर की प्रमुख व दक्षिण क्षेत्र की सड़कों की स्थिति पर भी चर्चा हुई। नगर निगम के सभी जोन में क्षतिग्रस्त प्रमुख सड़कों की सूची तैयार कर पीडब्ल्यूडी को उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि उनकी मरम्मत कराई जा सके। नगर आयुक्त के अनुसार, पीडब्ल्यूडी की कार्ययोजना में करीब 74 सड़कें शामिल हैं। इनमें करीब 34 के काम को स्वीकृति मिल चुकी है। इन पर निर्धारित योजना के अनुसार काम कराया जाएगा। तत्काल मरम्मत की जरूरत वाली सड़कों पर पैचवर्क कराया जाएगा।