फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Now the cleaning work will be monitored every day

Kanpur News: अब हर दिन होगी सफाई कार्य की मॉनिटरिंग

Wed, 06 Aug 2025 02:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Now the cleaning work will be monitored every day

विज्ञापन
्कानपुर। शहर में सफाई के बाद उसी दिन दोपहर तक जोनल स्वच्छता अधिकारी कार्य की मॉनिटरिंग करेंगे। यह निर्देश नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने मंगलवार को दिए। वह सुबह छह बजे से दस बजे तक वार्ड नंबर-26, 24, 28, 58 व 62 पहुंचे और डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने राम गोपाल चौराहे के पास ग्रीनबेल्ट क्षेत्र को संरक्षित करने के निर्देश दिए। यहां उद्यान विभाग ने ग्रीनबेल्ट क्षेत्र में घास कटिंग व साफ-सफाई कराई। बेनाझाबर में भी साफ-सफाई कराई गई। नगर आयुक्त ने कहा कि जोनल स्वच्छता अधिकारी और रवीश विभाग की टीम दोपहर 12 बजे तक सफाई की मॉनिटरिंग करें। वहीं, जोन-2 स्थित जाजमऊ चौराहे पर निरीक्षण के दौरान अतिक्रमण मिला तो उनके निर्देश पर प्रवर्तन दल ने कब्जे हटवाए। इसके बाद नगर आयुक्त कान्हा गोशाला पहुंचे। उन्होंने चारे, भूसे और शेड की स्थिति की समीक्षा की। अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती के निर्देश दिए। जोन–3 में मेट्रो स्टेशन के पास लगने वाली फूलमंडी से गंदगी होने की शिकायत क्षेत्रीय लोगों ने की। इस पर नगर आयुक्त ने पर्यावरण अभियंता, जोन-3 के जोनल अभियंता व स्वच्छता अधिकारी को सफाई कराने व मंडी कहीं और स्थानांतरित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed