{"_id":"5d238f6b8ebc3e6cf57b2212","slug":"now-station-master-of-mahoba-misbehave-with-passengers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुत्री का इलाज कराने जा रहे यात्रियों से स्टेशन मास्टर ने की अभद्रता, वीडियो बनाने पर मोबाइल तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुत्री का इलाज कराने जा रहे यात्रियों से स्टेशन मास्टर ने की अभद्रता, वीडियो बनाने पर मोबाइल तोड़ा
Tue, 09 Jul 2019 12:16 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, महोबा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 09 Jul 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
महोबा में पुत्री का इलाज कराने जा रहे यात्रियों से स्टेशन मास्टर ने अभद्रता कर दी। इस दौरान वीडियो बना रहे एक युवक का मोबाइल तोड़ दिया और मारपीट की। बाद में अभद्रता व मोबाइल तोड़ने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया।
मामले की शिकायत जीआरपी समेत रेलवे के उच्चाधिकारियों से की गई है। कोतवाली कुलपहाड़ के ग्राम रगौलिया निवासी देवीसिंह अपनी पुत्री का इलाज कराने के लिए सोमवार को गांव के ही बलवीर के साथ ट्रेन से झांसी जा रहा था। तभी बेलाताल स्टेशन में रखे घड़ों से दोनों यात्री पानी भरने लगे।

Trending Videos
तभी वहां मौजूद रेलवे कर्मचारी ने अभद्रता कर दी। मामला बढ़ता देख स्टेशन मास्टर मौके पर पहुंच गए और यात्रियों को समझाने की बजाय उल्टा अभद्रता करने लगे। यह देखकर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। हरपालपुर निवासी यात्री पवन अभद्रता व गाली गलौज का वीडियो बनाने लगा।
आरोप है कि स्टेशन मास्टर ने उसका मोबाइल तोड़ दिया और मारपीट की। रेल कर्मचारियों के दुर्व्यवहार से यात्रियों में खासा आक्रोश रहा। अभद्रता व मोबाइल तोड़ने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। मामले की शिकायत पीड़ितों ने रेल विभाग के उच्चाधिकारियों से की है।
उधर स्टेशन मास्टर विनय कुमार का कहना है कि कुछ यात्री पानी पीने को लेकर बुकिंग क्लर्क अनिरुद्ध तिवारी से झगड़ा करने लगे, और उनके साथ अभद्रता की है। शोर सुनकर वह बाहर निकले मामला शांत कराया। किसी के साथ अभद्रता व मारपीट नहीं की गई है।