फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Now residential plots in Trans Ganga City will be allotted first to entrepreneurs

Kanpur News: ट्रांसगंगा सिटी में अब आवासीय प्लाट पहले उद्यमियों को होंगे आवंटित

Thu, 20 Mar 2025 01:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Now residential plots in Trans Ganga City will be allotted first to entrepreneurs
कानपुर। उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण की ओर से गंगा किनारे बसाई गई ट्रांसगंगा सिटी में वर्ष 2016 के बाद दोबारा आवासीय प्लाटों की लॉटरी नहीं निकाली गई। अब प्राथमिकता के आधार पर बचे हुए प्लाट उन उद्यमियों को दिए जाएंगे जो वहां पर फैक्टरी लगाएंगे। यह बात बुधवार को सीईओ मयूर माहेश्वरी ने अमर उजाला कार्यालय में उपस्थित होकर संवाद कार्यक्रम में कही। इस दौरान औद्योगिक क्षेत्र से संबंधित उद्यमियों की समस्याओं को सुना और उनका निस्तारण किया।
विज्ञापन

मयूर माहेश्वरी ने कहा कि ट्रांसगंगा सिटी में उद्यमियों को प्राथमिकता देते हुए आवासीय भूखंडों का आवंटन किया जा रहा है। जल्द ही वहां फैक्टरियां संचालित होंगी। कैबिनेट के फैसले के बाद कताई मिलों की जमीनों को यूपीसीडा ने हस्तांतरित कर लिया है। जमीनों का आवंटन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर हो रहा है। जमीन का सर्वे पूरा होने के बाद ले आउट तैयार हो गया है। जमीन बिक्री का काम शुरू कर दिया है। ट्रांसगंगा सिटी को शहर से जोड़ने वाले पुल की पहली लागत 538 करोड़ तय की गई थी जिसे यूपीसीडा देने को राजी था। बाद में कई बार सर्वे के बाद ले-आउट बदला और ब्रिज कॉरपोरेशन ने लागत बढ़ाकर 800 करोड़ कर दी। एक संस्था का इतनी धनराशि दे पाना मुश्किल है। शासन को पत्र लिखकर लागत कम करने या फिर दूसरे संस्थानों से मदद करने की बात कही गई है। मंजूरी मिलते ही पुल का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन



- ऑनलाइन जमीन के आवेदन पर 21 दिन में आवंटन होता है।
- जमीन उद्योग चलाने के लिए मिलेगी, बिक्री के लिए नहीं।
- कोई समस्या हो तो आरएम से या फिर कार्यालय आकर संपर्क करें।
- यूपीसीडा के पास करीब 35 हजार हेक्टेयर का भूमि बैंक है।
- खाली भूखंडों पर भी फैक्टरी लगाने का काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed