फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Now ICU facility will be available in medical college, diagnostic lab started

Kanpur News: अब मेडिकल कॉलेज में होगी आईसीयू की सुविधा, चालू हुई डायग्नोस्टिक लैब

Thu, 10 Apr 2025 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 10 Apr 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Now ICU facility will be available in medical college, diagnostic lab started
कानपुर देहात। मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मंगलवार को जिलाधिकारी आलोक सिंह ने ट्रामा सेंटर के भवन में चार बेड का बनकर तैयार हुए आईसीयू व डायग्नोस्टिक लैब का शुभारंभ किया। अब गंभीर मरीज आईसीयू के अभाव में रेफर नहीं होंगे। वहीं 24 घंटे जांच सुविधा मिलने से स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी आलोक सिंह ने मंगलवार दोपहर लैब व आईसीयू का शुभारंभ करते हुए कहा कि अब सटीक व विश्वसनीय जांच रिपोर्ट 24 घंटे में उपलब्ध होगी और मरीजों व उनके तीमारदारों को भटकना नहीं पड़ेगा। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि चिकित्सकों को आपातकालीन स्थिति में होने वाली असुविधाओं से निजात मिली है। ऐसी स्थिति में अब उन्हें भी दृणनिश्चय के साथ आपसी सहयोग से चिकित्सीय सेवा देने के लिए सजग रहना होगा। चिकित्सा के क्षेत्र में लापरवाही का दायरा नहीं दिखना चाहिए। सभी चिकित्सक अब आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मरीज हमेशा परेशान होकर ही आपके पास अच्छे इलाज की आशा से आता है, उसके साथ कुशल व्यवहार करें व चिकित्सक जनपद में निवास कर अच्छी चिकित्सा सुविधा प्रदान करेंं। यहां सीएमओ डॉ. एके सिंह, प्राचार्य डॉ. सज्जन लाल वर्मा ने जिलाधिकारी को आधुनिक सुविधाओं से लैस सेंट्रल लैब के बारे में जानकारी दी। प्राचार्य ने बताया कि इसे 24 घंटे डायग्नोस्टिक लैब के रूप में संचालित किया जाएगा। वहीं, आईसीयू में 24 घंटे सुविधा मिलेगी। इसके लिए विशेषज्ञों की तैनाती की गई है। उनके साथ मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (पुरुष) डॉ. खालिद रिजवान अहमद, डॉ. वंदना सिंह, डायग्नोस्टिक लैब प्रभारी, बायोकेमिस्ट्री विभागाध्यक्ष डॉ. पल्लवी आनंद, पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. सोनल अमित, माइक्रोबायोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अमिताभ अग्रवाल, ऐनेस्थीसिया विभागाध्यक्ष डॉ. नीना रायजादा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

....................
थायरायड, बांझपन व कैंसर जांच की मिलेगी सुविधा
कानपुर देहात। डायग्नोस्टिक लैब प्रभारी, बायोकेमिस्ट्री विभागाध्यक्ष डॉ. पल्लवी आनंद ने बताया कि लैब में आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में 20 से 22 कर्मचारियों की तैनाती की गई है। अब जिले में ही बेहतर जांच की सुविधाएं मिलेंगी। इसमें थायरायड प्रोफाइल, बांझपन, प्रोस्टेट कैंसर समेत कैंसर से जुड़ी अन्य जांचे भी होंगी। बताया कि इसके अलावा विटामिन डी और विटामिन बी-12 आदि की भी जांच की सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि शासन से मार्च माह में ही हार्मोन एनालाइजर मशीन उपलब्ध करा दी गई थी। इसके साथ ही अन्य मशीनों को इंस्टाल करा दिया गया है। पूरी तरह से 15 अप्रैल से जांचें शुरू हो जाएंगी। इससे जनपद के लोगों को कानपुर व अन्य शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। इतना ही नहीं निजी पैथोलॉजी लैब में जाकर मोटी रकम भी खर्च नहीं करनी पड़ेगी।
......................
अभी तक दो बजे तक लिए जाते थे सैंपल
मेडिकल कॉलेज में आने वाले मरीजाें की दोपहर दो बजे तक जांच के लिए सैंपल लिए जाते थे। इससे भीड़ अधिक होने पर लोगों को अगले दिन आना पड़ता था। वहीं इमरजेंसी में पहुंचने वाले मरीजाें को जांच के लिए भी परेशानी उठानी पड़ती थी। सेंट्रल लैब के रूप में चालू की गई डायग्नोस्टिक लैब में अब 24 घंटे सुविधा मिलेगी। इससे मरीजाें को काफी राहत मिलेगी।

.................
400 से 1500 में होती हैं, जांच

निजी पैथालॉजी में थायराइड, विटामिन, हार्मोन की जांचे मंहगी हैं। जिले में सुविधा न होने के कारण शहर में जगह-जगह चल रहे कलेक्शन सेंटर कानपुर जांच के लिए भेजते हैं। जानकारों के मुताबिक थायराइड की जांच 400 से 500, विटामिन बी-12 की जांच 1200 रुपये, विटामिन डी की जांच 1500 रुपये तक में होती है। इसके अलावा कैंसर व बांझपन की जांच भी काफी महंगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed