{"_id":"61d896dd8abd4a67803b97e7","slug":"now-get-learning-license-made-by-applying-from-home-arrangements-started-in-kanpur-dehta-arto-office-akbarpur-news-knp674144950","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब घर से आवेदन कर बनवाएं लर्निंग लाइसेंस, कानपुर देहता एआरटीओ दफ्तर में शुरू हुए व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब घर से आवेदन कर बनवाएं लर्निंग लाइसेंस, कानपुर देहता एआरटीओ दफ्तर में शुरू हुए व्यवस्था
विज्ञापन
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। जनपद के लोगों को अब लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय (एआरटीओ) या किसी दलाल के चक्कर काटने की जरूरत नहीं। इसके लिए अब सारथी पोर्टल पर आवेदन करें और ऑनलाइन परीक्षा देकर लर्निंग लाइसेंस बनवा सकते हैं। यह व्यवस्था छह जनवरी से लागू हो गई है।
जनपद में हर दिन लर्निंग लाइसेंस बनाने के लिए 42 स्लॉट और नियमित के लिए 36 स्लॉट निर्धारित हैं। नई योजना के तहत लर्निंग लाइसेंस के लिए अब आवेदक को अपने स्व प्रमाणित दस्तावेजों को सारथी पोर्टल पर अपलोड करना होगा। इसके बाद ऑनलाइन टेस्ट के लिए आवेदक के मोबाइल नंबर पर ओटीपी पहुंचेगा।
इसके माध्यम से वह घर बैठे या जनसुविधा केंद्र पर ऑनलाइन टेस्ट दे सकता है। जिले में छह व सात जनवरी को चार लोगों ने सारथी पोर्टल पर लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। अकबरपुर स्थित सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय ने इसमें तीन लोगों के आवेदन नहीं स्वीकार किए गए।
विज्ञापन
सहायक संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) सत्येंद्र सिंह ने बताया कि आवेदकों ने अपने प्रमाण पत्रों में खुद के हस्ताक्षर नहीं किये थे। इस वजह से उन्हें कारण बताकर ऑनलाइन ही वापस कर दिया गया। सिर्फ एक आवेदक ने ही सभी प्रमाण पत्र ठीक से अपलोड किए हैं।
इस तरह करें आवेदन
सारथी पोर्टल पर आवेदन करते समय आवेदक का आधार कार्ड नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद आधार कार्ड की फोटो कॉपी पर माता-पिता का नाम, आवेदनकर्ता का पता, फोटो व जन्मतिथि को स्वत: प्रमाणित कर इसे पोर्टल पर अपलोड करना होगा।
पोर्टल पर ही ऑनलाइन टेस्ट होगा। इस दौरान एआरटीओ कार्यालय में फेसलेस स्क्रूटनी की जाएगी। ऑनलाइन टेस्ट के लिए कंप्यूटर में वेब कैमरा जरूर होना चाहिए। इसके साथ ही आवेदक के बैकग्राउंड को सफेद रखना होगा। चेहरा प्रमाणीकरण के लिए आवेदक को तीन अवसर दिए जाएंगे।
ऑनलाइन निकलेगा लर्निंस लाइसेंस
लर्निंग लाइसेंस की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आवेदक को कार्यालय आने की जरूरत नहीं होगी। आवेदक के मोबाइल पर एक लिंक भेजा जाएगा। इसके माध्यम से आवेदक लाइसेंस डाउनलोड कर सकता है और कहीं भी निकलवा सकता है।
नई व्यवस्था से आवेदकों को बहुत लाभ होगा, बिना एआरटीओ कार्यालय आए ही लर्निंग लाइसेंस बन जाएंगे। इसके लिए फेसलेस स्क्रूटनी की जाएगी।
- सत्येंद्र सिंह, सहायक संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक)