फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Now every patient in Haldwani will have a band with QR code on their hand.

Kanpur News: हैलट में अब हर रोगी के हाथ में बंधेगा क्यूआर कोड वाला बैंड

Wed, 14 Jan 2026 01:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Now every patient in Haldwani will have a band with QR code on their hand.
कानपुर। हैलट में जिंदा रोगी को मुर्दा बताने के मामले में जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला को दे दी है। इसमें बताया गया कि पुलिस इन्फॉर्मेशन (पीआई) रिपोर्ट बनाने में चूक हुई लेकिन इसे तुरंत सुधार लिया गया। पुलिस को तुरंत सही पीआई भेजी गई। एक पुलिस कर्मी ने मामले की रिपोर्ट सोशल मीडिया पर वायरल कराई। उन्होंने बताया कि अब हर रोगी के हाथ पर बैंड बांधा जाएगा। इसमें पूरी डीटेल रहेगी। यह व्यवस्था तीन से छह महीने में लागू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले मेडिसिन वार्ड से गलत रोगी की मौत की पीआई पुलिस को भेजी गई थी।प्राचार्य डॉ. संजय काला ने उप प्राचार्य डॉ. रिचा गिरि की अगुवाई में जांच कमेटी गठित की थी। इसमें हैलट के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके सिंह और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सौरभ अग्रवाल थे। डॉ. काला ने बताया कि पहली पीआई स्टाफ ने शाम सात बजे भेजी। गलती पता चलने पर पहली पीआई निरस्त करने के बाद पीआई 8:30 बजे भेजी गई।
विज्ञापन

जब पहली पीआई तैयार हुई, उस वक्त ड्यूटी पर तैनात जूनियर डॉक्टर एक गंभीर रोगी को सीपीआर दे रहे थे। रोगी को सीपीआर देने के बाद आए तो गलती पता चली और दूसरी पीआई भेजी। इस दौरान सत्यापन के लिए पुलिस वार्ड में नहीं आई। थाने के मुंशी ने जानबूझकर यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल कराया। डॉ. काला ने बताया कि संबंधित स्टाफ को चेतावनी नोटिस जारी किया गया है। साथ ही भर्ती रोगियों के हाथ पर बैंड बांधा जाएगा। इसमें क्यूआर कोड भी रहेगा। इसे स्कैन करते ही रोगी के संबंध में सारा ब्योरा आ जाएगा। इससे किसी तरह के भ्रम की स्थिति पैदा नहीं हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed