{"_id":"57f0125e4f1c1bd31c5740ca","slug":"notification-of-neet-pg-2017-is-declaired","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीट पीजी के फार्म ऑनलाइन भरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीट पीजी के फार्म ऑनलाइन भरें
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 02 Oct 2016 02:10 PM IST
विज्ञापन
नीट पीजी 2017
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमबीबीएस और बीडीएस के बाद अब मेडिकल के पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्सों में दाखिले की कवायद शुरू हो गई है। नीट (नेशनल एलिजिबिलिटी कम इंट्रेंस टेस्ट) पीजी-2017 के ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। आवेदन 31 अक्तूबर तक किए जा सकेंगे। एमडी, एमएस और सभी पीजी कोर्सों के लिए नीट का आयोजन पांच से 13 दिसंबर के बीच होगा, जबकि डेंटल के पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्सों के लिए एग्जाम 30 नवंबर से तीन दिसंबर के बीच होगा।
41 शहरों में एग्जाम, 15 जनवरी को रिजल्ट
एग्जाम देशभर के 41 शहरों के 86 केंद्रों पर होंगे। रिजल्ट 15 जनवरी को घोषित कर दिया जाएगा। इस एग्जाम से एमडी, एमएस और पीजी डिप्लोमा कोर्सों के 50 प्रतिशत सीटें आल इंडिया लेवल की भरी जाएंगी। शेष राज्यों के अधीन होंगी।
यह होगा प्रश्नपत्र का पैटर्न
नीट पीजी में एमबीबीएस पाठ्यक्रम पर आधारित 300 प्रश्न पूछे जाएंगे, जबकि नीट एमडीएस में बीडीएस पाठ्यक्रम पर आधारित 240 प्रश्न पूछे जाएंगे। दोनों ही परीक्षाएं कंप्यूटर आधारित होंगी। परीक्षा के लिए तीन घंटे 30 मिनट का समय निर्धारित किया गया है। इसमें किसी भी तरह की निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
विज्ञापन
यह होगी फीस
जनरल, ओबीसी : 3750 रुपये।
एससी/एसटी, विकलांग : 2750 रुपये।
इस वेबसाइट पर करें ऑनलाइन आवेदन : nbe.edu.in
टोल फ्री नंबर : 1800111700 और 0124-6771700