फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   notification of neet PG 2017 is declaired

नीट पीजी के फार्म ऑनलाइन भरें

Sun, 02 Oct 2016 02:10 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 02 Oct 2016 02:10 PM IST
विज्ञापन
notification of neet PG 2017 is declaired
नीट पीजी 2017
 एमबीबीएस और बीडीएस के बाद अब मेडिकल के पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्सों में दाखिले की कवायद शुरू हो गई है। नीट (नेशनल एलिजिबिलिटी कम इंट्रेंस टेस्ट) पीजी-2017 के ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। आवेदन 31 अक्तूबर तक किए जा सकेंगे। एमडी, एमएस और सभी पीजी कोर्सों के लिए नीट का आयोजन पांच से 13 दिसंबर के बीच होगा, जबकि डेंटल के पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्सों के लिए एग्जाम 30 नवंबर से तीन दिसंबर के बीच होगा।
विज्ञापन

41 शहरों में एग्जाम, 15 जनवरी को रिजल्ट
एग्जाम देशभर के 41 शहरों के 86 केंद्रों पर होंगे। रिजल्ट 15 जनवरी को घोषित कर दिया जाएगा। इस एग्जाम से एमडी, एमएस और पीजी डिप्लोमा कोर्सों के 50 प्रतिशत सीटें आल इंडिया लेवल की भरी जाएंगी। शेष राज्यों के अधीन होंगी।
विज्ञापन

यह होगा प्रश्नपत्र का पैटर्न 
नीट पीजी में एमबीबीएस पाठ्यक्रम पर आधारित 300 प्रश्न पूछे जाएंगे, जबकि नीट एमडीएस में बीडीएस पाठ्यक्रम पर आधारित 240 प्रश्न पूछे जाएंगे। दोनों ही परीक्षाएं कंप्यूटर आधारित होंगी। परीक्षा के लिए तीन घंटे 30 मिनट का समय निर्धारित किया गया है। इसमें किसी भी तरह की निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

यह होगी फीस
जनरल, ओबीसी : 3750 रुपये।
एससी/एसटी, विकलांग : 2750 रुपये।
इस वेबसाइट पर करें ऑनलाइन आवेदन : nbe.edu.in
टोल फ्री नंबर : 1800111700 और 0124-6771700
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed