Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Notices issued to five police personnel seeking a response in a robbery case

Kanpur News: लूट के मुकदमे में जवाब के लिए पांच पुलिसकर्मियों को नोटिस

Sat, 31 Oct 2026 02:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Notices issued to five police personnel seeking a response in a robbery case
कानपुर। जनता दल सेक्युलर पार्टी से पूर्व विधायक प्रत्याशी रहे हामिद हुसैन की ओर से परिवार दर्ज कराया गया। परिवाद में लगाए गए आरोपों का जवाब देने के लिए न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम ने पांच पुलिसकर्मियों को पांच नवंबर को जवाब देने के लिए नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


हामिद का आरोप है कि वर्ष 2024 में रेलबाजार थाना प्रभारी रहे विजय दर्शन शर्मा व सुजातगंज चौकी इंचार्ज एसआई गौरव शर्मा ने रंजिशन रंगदारी का झूठा मुकदमा लिखकर उनका उत्पीड़न किया। 2025 में विजय दर्शन, गौरव शर्मा ने सुजातगंज चौकी इंचार्ज गोपीकृष्ण व एसआई गिरीशचंद्र यादव के साथ मिलकर उनके घर में घुसकर लूटपाट की। एनकाउंटर में मारने की धमकी दी। तत्कालीन बाबूपुरवा इंस्पेक्टर अरुण कुमार द्विवेदी ने भी थाने बुलाकर धमकाया।
विज्ञापन





गवाही देने नहीं पहुंचा ड्राइवर, सुनवाई अब दो को
कानपुर। होटल कारोबारी से ढाई करोड़ रुपये रंगदारी वसूलने से संबंधित मुकदमे में शुक्रवार को भी गवाही देने ड्राइवर कोर्ट नहीं पहुंचा। जिला जज ने गवाही के लिए दो नवंबर की तारीख तय की है।होटल कारोबारी सुरेश पाल ने सात अगस्त 2025 को किदवईनगर थाने में अधिवक्ता अखिलेश दुबे व उसके साथी लवी मिश्रा के खिलाफ ढाई करोड़ रुपये रंगदारी वसूलने का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें सुरेश पाल, उनके बेटे, मैनेजर सभी अपने बयान से पलट चुके हैं। पांचवें गवाह के रूप में अभियोजन ने सुरेश के ड्राइवर रहे कंचन कुशवाहा को कोर्ट में पेश किया था। गवाही के दौरान उसने अभियोजन की कहानी का समर्थन किया लेकिन इसी बीच अचानक उसकी तबीयत बिगड़ जाने के कारण गवाही पूरी नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed