{"_id":"693b240db3f689b74a063b87","slug":"notice-to-one-fertilizer-dealer-in-nerval-area-recommendation-for-suspension-of-two-kanpur-news-c-12-1-knp1052-1357115-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: नर्वल क्षेत्र में खाद की एक को नोटिस, दो के निलंबन की संस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: नर्वल क्षेत्र में खाद की एक को नोटिस, दो के निलंबन की संस्तुति
विज्ञापन
कानपुर। नर्वल क्षेत्र में गुरुवार को एसडीएम विवेक कुमार मिश्रा ने अपर जिला कृषि अधिकारी शिवम के साथ खाद की दुकानों का निरीक्षण किया। कहीं स्टॉक छिपा मिला, कहीं रजिस्टर ही नहीं दिखाया गया। किसानों को यूरिया के साथ जबरन सल्फर थमाया जा रहा था। इसपर एसडीएम ने एक दुकान को नोटिस जारी कर दो के निलंबन की संस्तुति की है।
निरीक्षण में परिहार खाद भंडार ने स्टॉक तो छिपाया गया। इसके साथ ही दुकानदार ने रजिस्टर भी दिखाने से इन्कार कर दिया। दुकानदार को नोटिस जारी किया है। श्रीराम खाद भंडार में 1600 बैग यूरिया और भारी स्टॉक मिलने के साथ किसानों से मनमानी वसूली उजागर हुई। नोटिस जारी कर लाइसेंस निलंबन की संस्तुति की। भगवती कृषि सेवा केंद्र में पॉस मशीन और भौतिक स्टॉक में अंतर मिला। नोटिस के साथ लाइसेंस निलंबन की संस्तुति की गई। एसडीएम ने बताया कि क्षेत्र में 527 मीटि्रक टन यूरिया सहित पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध है। गड़बड़ी करने वालों पर र्कारवाई की जाएगी।