फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Notice to 200 tourist buses: 45 buses seized, checking campaign continues on the ability to sit and lie in sleeper buses

200 टूरिस्ट बसों को नोटिस: 45 बसें सीज, स्लीपर बसों में बैठने-लेटने की क्षमता पर चेकिंग अभियान जारी

Fri, 06 Aug 2021 06:42 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 06 Aug 2021 06:42 PM IST
विज्ञापन
Notice to 200 tourist buses: 45 buses seized, checking campaign continues on the ability to sit and lie in sleeper buses
सचेंडी सड़क हादसा - फोटो : amar ujala
कानपुर के सचेंडी और बाराबंकी में टूरिस्ट बसों के हादसों में 36 लोगों की मौत के बाद शासन सख्त हो गया है। परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव के निर्देश पर शहर में एक सप्ताह में 453 टूरिस्ट बसों की चेकिंग हुई है। इसमें 200 को नोटिस भेजा गया है। 134 का चालान और 45 बसों को सीज किया गया है।
विज्ञापन


इन बसों की फिटनेस से लेकर स्लीपर बसों के निर्माण, उनकी क्षमता की जांच होगी। इसके बाद भारी भरकम जुर्माना भी लगाया जा सकता है।परिवहन विभाग का मानना है कि अधिकतर स्लीपर टूरिस्ट बसें मानकों के विपरीत हैं। तय सीटों से ज्यादा सीटें लगा दी गई हैं। फिटनेस, परमिट समेत सभी जांचें होंगी।
विज्ञापन

परमिट के मुताबिक बस संचालक को फुटकर सवारियां ढोने का अधिकार है या नहीं। इसकी भी जांच की जाएगी। आरआई अजीत सिंह ने बताया कि दो सौ बसों को नोटिस जारी कर दिया गया है। शनिवार से रोजाना 10-10 बसें परीक्षण को आएंगी। मानकों के अनुरूप बसों के मिलने पर ही दोबारा फिटनेस का प्रमाणपत्र जारी होगा।

न फिटनेस न मानक, कन्नौज और कानपुर देहात में भी कार्रवाई
परिवहन आयुक्त के निर्देश पर टूरिस्ट बसों की जांच में दिल्ली से बिहार के अररिया जा रही टूरिस्ट बस (बीआर-02-पीए-6651) में 113 यात्री मिले, जबकि इसकी क्षमता 52 यात्रियों की थी। इसके अलावा यूपी-95 टी 4177 में 75 तो यूपी-83-एटी-9309 में 71 सवारियां मिलीं। इन तीनों बसों की फिटनेस नहीं थी। दो बसों का टैक्स भी नहीं जमा था। 

अभियान 10 अगस्त तक चलेगा। बिहार जाने वाली बस से उतारी गईं 113 यात्रियों को दो रोडवेज बसों से भेजा गया। बस को सीज करा दिया गया है। निजी टूरिस्ट बसों की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी। साल में पांच चालान होने पर परमिट निरस्त कर दिया जाएगा।
डॉ. विजय कुमार, उप परिवहन आयुक्त, कानपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed