फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Notice to 116 schools for not registering attendance online

Kanpur News: ऑनलाइन हाजिरी दर्ज न करने वाले 116 विद्यालयों को नोटिस

Sat, 22 Nov 2025 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Notice to 116 schools for not registering attendance online
इटावा। माध्यमिक शिक्षा विभाग के विद्यालय में छात्रों व शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी पटरी पर नहीं आ रही है। मोबाइल ऐप पर छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी को लेकर जितना विभाग गंभीरत बरत रहा है, उतना ही विद्यालयों की ओर से लापरवाही बरती जा रही है।
विज्ञापन

जिले के 116 विद्यालय ऑनलाइन हाजिरी दर्ज नहीं कर रहे है। इस पर डीआईओएस की ओर से इन विद्यालयों को चेतावनी दी गई है और तत्काल ऑनलाइन हाजिरी दर्ज किए जाने के लिए कहा गया है। डीआईओएस अतुल कुमार सिंह की ओर से इन 116 विद्यालयों को चेतावनी दी गई है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पोर्टल से यह पता चला है कि जिले में 116 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी पोर्टल या मोबाइल ऐप पर दर्ज नहीं की जा रही।
विज्ञापन

यह सीधे-सीधे इन विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की लापरवाही और उदासीनता के कारण है। उन्होंने संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य से कहा है कि वे ऑनलाइन पोर्टल मोबाइल ऐप पर तत्काल ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराएं। ऐसा न होने पर प्रधानाचार्य का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed