फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Notice of surrendering 2 named accused in Indrakant Tripathi case

महोबा: इन्द्रकांत त्रिपाठी हत्याकांड के दो आरोपियों के सरेंडर करने की चर्चा

Tue, 15 Sep 2020 01:52 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 15 Sep 2020 01:52 PM IST
विज्ञापन
Notice of surrendering 2 named accused in Indrakant Tripathi case
छावनी बना महोबा - फोटो : amar ujala
महोबा जिले के कबरई में क्रशर कारोबारी इंद्रकांत हत्याकांड में नामजद दो आरोपियों के मंगलवार को सरेंडर करने की चर्चाओं का बाजार सारा दिन गर्म रहा। जिसे लेकर लोग तरह-तरह के कयास लगाते रहे।
विज्ञापन


कोई थाने में तो कोई अदालत में सरेंडर होने की बात करता रहा। एक आरोपी के भाई ने भी हाजिर होने की बात तो बताई लेकिन अदालत में हाजिर हुआ या थाने में इस बावत वह कुछ भी नहीं बता सका।
विज्ञापन


उधर, पुलिस अधिकारी भी थाने में हाजिर होने की बात से इंकार कर रहे हैं। एक सप्ताह पहले क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी थी। घटना की रिपोर्ट मृतक के भाई रविकांत त्रिपाठी ने थाना कबरई में तत्कालीन एसपी मणिलाल पाटीदार, तत्कालीन एसओ देवेंद्र शुक्ला के अलावा सुरेश सोनी और ब्रह्मदत्त सहित अधीनस्थ कर्मचारियों के खिलाफ दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को आरोपी सुरेश सोनी समेत दो नामजद के हाजिर होने की सुबह से ही चर्चा शुरू हो गई। सुरेश सोनी के भाई कैलाश सोनी ने बताया कि मैसेज आया है। कि सुरेश ने सरेंडर कर दिया है।


उधर पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर राजकुमार पांडेय ने किसी भी अभियुक्त के हाजिर होने की बात से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ अफवाह है। कोई भी अभियुक्त हाजिर नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed