{"_id":"6a20866cf93f2bec370a9b90","slug":"notice-issued-to-two-private-hospital-operators-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-143653-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: दो निजी अस्पताल संचालकों को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: दो निजी अस्पताल संचालकों को नोटिस जारी
Thu, 04 Jun 2026 01:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 04 Jun 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
राजपुर। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सिकंदरा व रसधान के दो निजी अस्पतालों में छापा मारा। अस्पताल में पंजीकृत चिकित्सक, मानकाें की अनदेखी पाए जाने पर दोनों को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया गया है।
राजपुर पीएचसी प्रभारी डॉ. सलिल सचान ने बताया कि क्षेत्र में मानक विहीन और बगैर पंजीकृत निजी अस्पतालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को उन्होंने सिकंदरा के बिरहाना स्थित हेल्थ केयर फार्मेसी का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अस्पताल में पंजीकृत चिकित्सक नहीं मिले। दूसरे डॉक्टर मरीजों का इलाज करते मिले। अस्पताल में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं मिलीं। इस पर नोटिस जारी करते हुए सात दिवस में जवाब मांगा गया है।
बताया कि इसके बाद उन्होंने रसधान स्थित गायत्री हॉस्पिटल का जायजा लिया। यहां ओटी में एनेस्थीसिया की उपलब्धता व महिला चिकित्सक संबंधी कागजात नहीं मिले। अन्य खामियां भी पाई गईं। इस पर अस्पताल संचालक को नोटिस दिया गया है। पीएचसी प्रभारी ने बताया कि बिना पंजीकृत और मानकों की अनदेखी कर संचालन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने का अभियान जारी रहेगा। जहां पर भी खामियां मिलेंगी उनके खिलाफ विभागीय कड़ी कार्रवाई की जाएगी।