फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   noteban during the ban accounts deposited in huge amount

कारोबारी ने सरेंडर की इतनी बड़ी रकम, देखकर चौंक पड़े अधिकारी

Wed, 29 Mar 2017 01:06 PM IST
टीम डिजिटल, कानपुर
टीम डिजिटल, कानपुर Updated Wed, 29 Mar 2017 01:06 PM IST
विज्ञापन
noteban during the ban accounts deposited in huge amount
डेमो
कानपुर में एक और कारोबारी ने आयकर विभाग के सामने तीन करोड़ रुपए सरेंडर कर दिए। ज्ञात हो बीते कुछ दिनों में ही कानपुर में कई कारोबारी करोड़ों रुपए आयकर विभाग को सरेंडर कर चुके हैं। 
विज्ञापन


ताजा मामला विद्यार्थी मार्केट, गोविंद नगर स्थित प्रकाश ट्रेडिंग कंपनी के मालिक ओम प्रकाश डावरानी ने मंगलवार को आयकर विभाग में तीन करोड़ रुपये सरेंडर कर दिए। सोमवार को आयकर अधिकारियों ने इनके यहां जांच पड़ताल शुरू की थी।
विज्ञापन


ओम प्रकाश डावरानी आटा, दाल, चावल, तेल, रिफाइंड, वनस्पति घी आदि का थोक कारोबार करते हैं। फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (नई दिल्ली) की ओर से की गई डाटा माइनिंग में पता चला कि नोट बंदी के दौरान इनके खातों में भारी भरकम रकम जमा हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर आयकर आयुक्त असीम कुमार के निर्देश पर संयुक्त आयकर आयुक्त गरिमा चौधरी, उपायुक्त एके श्रीवास्तव, आयकर अधिकारी कुनाल श्रीवास्तव, श्रवण कुमार, राकेश मिश्रा की टीम ने इनके यहां जांच पड़ताल शुरू की।


यहां स्टॉक और दस्तावेजों में भारी अंतर मिला। कच्चे बिलों पर बिक्री के सबूत हाथ लगे। इस पर कारोबारी ने करीब दो करोड़ रुपये प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में सरेंडर कर दिए, जबकि एक करोड़ रुपये टैक्स जमा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed