फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   note ban effect in cm village

सीएम के गांव में नोटबंदी का असर

Sat, 26 Nov 2016 02:08 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 26 Nov 2016 02:08 PM IST
विज्ञापन
note ban effect in cm village
इटावा का सैफई जहां पर नोट बंदी के हालात बयां कर रही है ये रिपोर्ट
नोटबंदी का असर सीएम के गांव सैफई में भी दिख रहा है। किसान, मजदूर बेहाल हैं। मजदूरों के पास फुटकर रुपये न होने से चूल्हा जलना मुश्किल होने लगा है। किसानों के खेत वीरान पड़े हैं। सैफई के जाने-माने मिनी पीजीआई में लोगों की मजबूरी का फायदा उठाकर फुटकर के नाम पर 500 का नोट 400 व 1000 के नोट के 850 रुपये में लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

दुकानदार किसानों को पुराने 500 के नोट में सिर्फ 450 रुपये का ही सौदा दे रहे हैं। रुपये न होने से परेशान किसान फुटकर के लिए घर के जेवर गिरवी रख रहे हैं। सैफई का बाजार पूरी तरह ठंडा पड़ा है। यहां के छोटे बड़े दुकानदारों की मानें तो बिक्री घटकर 30 प्रतिशत रह गई है।
विज्ञापन

अस्पताल कर्मचारी ही झटक रहे नोट
भाई मुकेश का मिनी पीजीआई में इलाज करा रहे बंटी गुरुवार दोपहर अस्पताल के पार्क में परिजनों के साथ भोजन कर रहे थे। जब उनसे नोट बंदी पर बात की गई तो वह अपना और अस्पताल के अन्य मरीजों का दर्द बताने लगे। बंटी का कहना है कि अस्पताल के काउंटर पर  हजार-पांच सो का नोट चल तो रहा है, लेकिन कम पैसों की दवाई लेने पर पूरा नोट जमा करना पड़ता है। चोरी-छुपे तीमारदारों से फुटकर देने के नाम पर 1000 के नोट के 850 रुपये और 500 के नोट पर 400 रुपये दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो हजार दिए फिर भी नहीं मिली दवा
औरैया जनपद के ग्राम अरियारी अछल्दा निवासी गुड्डी देवी पिछले कई दिनों से पीजीआई में भर्ती रहकर दिमागी बुखार का इलाज करा रही हैं। गुरुवार को छुट्टी मिलने पर वह दोपहर को अस्पताल से बाहर निकलीं तो आपबीती बताते हुए बोलीं, एक दिन पहने परिजनों के पैसे खत्म हो गए। जैसे तैसे गांव से पैसे मंगाए। एक दो हजार का नोट आया, लेकिन जब उससे दवाई लेने पहुंचे तो फुटकर न होने पर पूरा नोट जमा करने को कहा गया। दवाई नहीं ली और नोट को लेकर परिजन सैफई बाजार में गए। वहां भी किसी ने नोट नहीं लिया। परिवारीजन नोट लेकर इटावा शहर गए और जरूरत न होने पर भी एक दुकानदार से मिठाई खरीदी। इसके बाद खुले पैसे मिले।

फुटकर के लिए जेवर रखने को तैयार

note ban effect in cm village
नोटों के लिये परेशान हैं लोग
साइकिल पर बच्चे को बैठाकर आ रहे सैफई गांव के खंड एक निवासी सूबेदार सिंह को रोककर जब उनसे नोटबंदी पर पूछा तो उन्होंने अपना रोना रोते हुए बताया कि नोटबंदी ने किसानों और गरीबों का बुरा हाल कर दिया है। हजार-पांच सौ के नोट चलन से बाहर किए जाने से वह खाद नहीं खरीद पा रहे हैं। गेहूं की बुवाई में देरी होती जा रही है। माह के अंतिम सप्ताह तक बुवाई हो जानी चाहिए। अब उनके सामने सिर्फ एक ही तरीका है कि गांव के किसी व्यक्ति के पास जेवर गिरवी रखकर नए दो हजार के नोट या फिर 100-100 के नोट लाकर बाजार से बीज और खाद खरीदकर लाएं।
2000 का नोट व सिक्के काम नहीं आ रहे
कुछ दूर सैफई के अंदर मिठ्ठनपुर की ओर चलने पर रास्ते में ही बाइक से रिटायर्ड फौजी जयवीर सिंह आते दिखाई दिए। उनसे अभी सवाल ही किया ही गया था कि जयवीर सिंह ने अपने हाथ पैंट की जेब में डाले और एक हाथ में 5-5 रुपये के सिक्के और दूसरे में 2000 का नोट निकालकर सामने करते हुए कहा कि ये दोनों ही कहने को तो देश की नई मुद्रा हैं लेकिन अभी उनके किसी काम की नहीं। 100-200 रुपये के सामान लेने पर न तो दुकानदार दो हजार का नोट ले रहा है और न ही 5-5 के सिक्के। बैंक में घंटों लाइन लगाने के बाद बस यही मिल रहा है।

जुताई और पलेवा के लिए भी नहीं पैसे

note ban effect in cm village
किसानों को हो रहीं ये परेशानियां
सड़क किनारे खेत में मौजूद किसान श्यामदास ने बताया कि नोट बंद होने के बाद किसानों का बहुत ही बुरा हाल है। बीज खाद की तो बात दूर, पैसा न होने के कारण अभी तक वह अपने खेत की जुताई और पलेवा नहीं कर पाए हैं। घर में खाने पीने के लिए भी पैसों के लाले पड़ रहे हैं। बड़े नोटों क ी बंदी की वजह से छोटे नोट भी नहीं मिल रहे हैं। जिससे गेहूं की बुवाई लगातार पिछड़ती जा रही है।
दुकानदारी घटकर हो गई है आधी
सैफई चौराहा बाजार में राजू स्वीट हाउस के कारीगर भगवानदास ने बताया कि नोट बंदी के बाद से निरंतर दुकान की बिक्री घट रही है। पहले दिन में चार हजार तक दुकानदारी हो जाती थी। अब हजार से 15 सौ रुपये की ही दुकानदारी है। नोटबंदी का फैसला बुरा नहीं है, लेकिन सरकार को नोट बंद करने से पहले कुछ ऐसा करना चाहिए था कि गरीब और किसानों पर इसके विपरीत प्रभाव न पड़े। अभी भी सरकार जल्द से जल्द पांच सौ का नोट बाजार में उतारकर उनकी मुश्किलों को आसान कर सकती है।
 

परेशानियां हैं, मगर फैसला भी गलत नहीं

note ban effect in cm village
परेशानी के बावजूद इस बड़े फैसले की हो रही सराहना
सीएम के गांव के सब्जी विक्रेता मनोज कुमार ने कई परेशानियों की बात कहने के बाद भी सरकार के फैसले को उचित बताया। उन्होंने कहा पता है कि कोई भी नया काम होने पर दिक्कतें आती हैं और बाद में सब सामान्य हो जाता है। यही बात नोटबंदी पर भी लागू है। हालांकि वर्तमान में नोट बंद होने के बाद से न तो वह पूरी सब्जी खरीद पा रहे हैं और न ही दुकानदारी ही ठीक से हो रही है। बैंक से दो हजार का नोट मिल रहा है। जिसे तोड़ने वाला ढूंढने पर भी नहीं मिल रहा है।
लेने आए थे नोट, थमा दी सिक्कों की थैली
सैफई की स्टेट बैंक शाखा पर दोपहर दो बजकर 45 मिनट पर बैंक का चैनल बंद था और बाहर लंबी लाइन लगी थी। बैंक के अंदर लगी लाइन के लोगों को रुपये दिए जा रहे थे। बैंक के अंदर से बाहर निकले छात्र निखिल ने अपने हाथों में पकड़ी दस के सिक्कों की थैली दिखाते हुए कहा कि वह बैंक में नोट लेने आया था, लेकिन बैंक ने 10-10 के सिक्के की दो थैलियां थमा दी। उसे गैस सिलेंडर लेने जाना है। पता नहीं इस पैसे से उसे सिलेंडर मिलेगा या नहीं।
 अब तो आटा-दाल के भी लाले
पीजीआई सैफई के ठीक सामने स्थित बैंक के  बाहर लाइन में लगे किसान सियाराम से जब बातचीत की गई तो जेब में रखे पुराने हजार और पांच सौ के नोट दिखाते हुए कहा घर में आटा-दाल के लाले पड़ गए हैं और बैंक में नोट नहीं बदल पा रहे हैं। दूसरी ओर अब दुकानदार भी उधार सामान देने से मना करने लगे हैं। वह उधारी मांगने पर पिछले 10 दिनों में बहुत अधिक उधारी हो जाने की बात कहकर मुंह फेर ले रहे हैं। ऐसे में उनके  सामने आधा व दाल का संकट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed