{"_id":"582491684f1c1b067fb3a3ac","slug":"note-ban-decision-anti-farmer-and-poor","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोट बंद करने का फैसला गरीब और किसान विरोधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोट बंद करने का फैसला गरीब और किसान विरोधी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 10 Nov 2016 09:04 PM IST
विज्ञापन
डेमो
उत्तर प्रदेश के भरथना विधानसभा के हनुमंतपुरा गांव में राहुल संदेश यात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि 500 और 1000 के नोट बंद होने से किसान, मजदूर, गरीब परेशान हुआ है। आम आदमी को रोजमर्रा के कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसान फसल को मंडियों तक पहुंचाने में नाकाम हो रहा है।
आढ़तिया भी किसान को 1000-500 का ही नोट देकर भुगतान कर रहे हैं। उधर, नोट बंद होने से दलालों की चांदी हो रही है। दलाल गरीब मजदूर किसान को ब्लैक मेल कर रहे हैं। चकरनगर में दो नवंबर से चलाई जा रही राहुल संदेश यात्रा के समापन के मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष उदयभान सिंह यादव ने कहा सरकारें आम जनमानस को सुविधाएं मुहैया नहीं कराएगी तो कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी।