फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Not a single 'A' grade in 20 government schools; six have fallen to the 'C' category.

Kanpur News: 20 राजकीय स्कूल में एक भी ए ग्रेड नहीं, छह सी श्रेणी में पहुंचे

Sun, 26 Jul 2026 01:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 26 Jul 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Not a single 'A' grade in 20 government schools; six have fallen to the 'C' category.
कानपुर देहात। जनपद के 20 राजकीय विद्यालयों में किसी एक को भी जनपद में ए ग्रेड (5-स्टार) नहीं मिला है जबकि 6 विद्यालय सी श्रेणी में पहुंच गए हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों की गुणवत्ता, आधारभूत सुविधाओं, छात्र संख्या, शिक्षक-छात्र अनुपात और बोर्ड परीक्षा परिणामों के आधार पर कराई गई ग्रेडिंग में जिले के 14 राजकीय विद्यालय बी श्रेणी में ही सिमट गए हैं।
विज्ञापन

चौकाने वाली बात ये है कि इनमें से केवल झलकारी बाई राजकीय इंटर कॉलेज पुखरायां ने 47 वीं रैंक हासिल कर टॉप 50 में स्थान बनाया है बल्कि जिले में राजकीय विद्यालयों की साख भी बचाई है। इसके अलावा कोई भी सरकारी स्कूल शीर्ष 100 में नहीं पहुंच सका है। वहीं राजकीय इंटर कॉलेज रनियां ने जनपद के 325 स्कूलों में 316 वां स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा राजकीय कन्या इंटर कॉलेज पुखरायां को 148 वीं रैंक, जीजीआईसी रसूलाबाद को 160 वीं, जीजीआईसी सिमरामऊ को 184 वीं, राजकीय हायर सेकंडरी स्कूल पुलंदर को 277 वीं रैंक मिली है। वहीं, राजकीय हायर सेकंडरी स्कूल बरौली को 264 वीं, राजकीय हायर सेकंडरी स्कूल बेहमई को 310वीं, राजकीय हायर सेकंडरी स्कूल बचीतपुरवा को 160वीं, राजकीय हाईस्कूल जोत को 264वीं, राजकीय हाईस्कूल करसा को 259वीं रैंक पर सिमट कर रह गए हैं।
विज्ञापन

वहीं, राजकीय हाईस्कूल मलासा को 148 वीं रैंक, राजकीय हाईस्कूल देवराहट को 242 वीं, राजकीय हाईस्कूल जैसलपुर को 298 वीं, राजकीय हायर सेकंडरी स्कूल बारा को 242 वीं, राजकीय हाई स्कूल पिंडारथू को 301 वीं, राजकीय हाईस्कूल मंगलपुर को 184 वीं, राजकीय हाईस्कूल रावतपुर चंपतपुर को 259 वीं, राजकीय हाईस्कूल डिलौलिया को 248 वीं और जीआईसी टिकनगांव झींझक को 313 वीं रैंक प्राप्त हुई है। जनपद में कुल 20 राजकीय स्कूल संचालित हैं। इनके अलावा 61 माध्यमिक के व 244 स्कूल वित्तविहीन के संचालित हैं। डीआईओएस बृजभूषण चौधरी ने बताया कि इन स्कूलों का मूल्यांकन छात्र संख्या, शिक्षक-छात्र अनुपात, शिक्षण कक्ष, अवस्थापना सुविधाओं, बोर्ड परीक्षा परिणाम और मेधावी छात्रों के प्रदर्शन समेत छह मानकों पर किया गया है। इसमें कुल 200 पूर्णाकों के आधार पर विद्यालयों को डी से ए डबल प्लस तक सात श्रेणियों में बांटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


............................
इस प्रकार होती है ग्रेडिंग व स्टार की व्यवस्था
0-20 अंक - डी (1- स्टार)
21-40 अंक - डी (2- स्टार)
41-80 अंक - सी (3- स्टार)
81-120 अंक - बी (4-स्टार)
121-160 अंक - ए (5-स्टार)
161-180 अंक - ए प्लस(6- स्टार)
181-200 अंक - ए डबल प्लस (7-स्टार)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed