फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Non veg Biryani case in mahoba up

नॉनवेज बिरयानी प्रकरण: सड़कों पर उतरे हिंदू संगठन, अवैध निर्माण गिराए जाने की मांग पर अड़े

Mon, 16 Sep 2019 08:50 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, महोबा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 16 Sep 2019 08:50 PM IST
विज्ञापन
Non veg Biryani case in mahoba up
सड़कों पर उतरे हिंदू संगठन  - फोटो : अमर उजाला
महोबा के सालट गांव में बिरयानी खिलाने के मामले को लेकर हिंदू संगठन अब एकजुट हो गए हैं। सालट गांव समेत अन्य स्थानों पर किए गए अवैध कब्जों को हटवाए जाने के लिए हिंदु संगठनों ने शहर में जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। इसके बाद जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अवैध निर्माण को गिराए जाने की मांग की। 
विज्ञापन


31 अगस्त को ग्राम सालट में उर्स के मौके पर एक एक समुदाय को बिरयानी खिलाए जाने के बाद चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 43 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया था। इसके बाद विधायक ने वन विभाग की जमीन पर बनी बाउंड्री गिराने के प्रभागीय वनाधिकारी रामजी राय को निर्देश दिए थे। जिस पर डीएफओ ने बाउंड्री गिराने का नोटिस जारी कर दिया था। इसके बाद भी मजार की बाउंड्री नहीं गिराई गई।
विज्ञापन

सोमवार को विश्व हिंदू परिषद के महामंत्री मयंक तिवारी के नेतृत्व में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने नरसिंह कुटी से जुलूस निकाला। जुलूस के दौरान कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। तहसील पहुंचकर उपजिलाधिकारी देवेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि सालट गांव में 13 गांव के लोगों को जान-बूझकर बिरयानी खिलाई गई। इससे हिंदु समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। उनकी गिरफ्तारी किए जाने के साथ बाउंड्री गिराए जाने की मांग की।

उधर, बजरंग दल के जिला संयोजक सत्येंद्र प्रताप, प्रमोद, निर्दोष कुमार के नेतृत्व में बजरंग दल कार्यकर्ताओं और विद्यार्थी परिषद ने जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी को सौंपे ज्ञापन में काली माता मंदिर के पास किए गए अवैध कब्जे को गिराए जाने की मांग की। उधर, इस मामले में भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत में कहा है कि इस्लाम में मजारों पर पूजा करना वर्जित है। इसपर खुली बहस की जानी चाहिए।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed